भारत

असम में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए पर्याप्त अवसर, केंद्र पूरी मदद करेगा- केंद्रीय कृषि मंत्री

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश में कृषि क्षेत्र की तीव्र प्रगति के उद्देश्य से राज्यवार चर्चा शुरू की है। इसके तहत केंद्रीय मंत्री ने आज नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में असम के कृषि मंत्री अतुल बोरा सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। चर्चा के दौरान असम में मृदा स्वास्थ्य को बढ़ावा देने, पीएमएफबीवाई, भंडारण क्षमता बढ़ाने, बागवानी आदि के साथ-साथ कृषि एवं किसान कल्याण से जुड़े कई अन्य विषयों पर चर्चा की गई। केन्द्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों और कृषि क्षेत्र का हित हमारे लिए सर्वोपरि है और इसी के तहत केन्द्र सरकार असम को क्षमता निर्माण कार्यशाला और प्रशिक्षण के आयोजन पर पूरा सहयोग प्रदान करती रहेगी।

केन्द्रीय मंत्री चौहान ने असम के कृषि मंत्री बोरा से कृषि मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की तथा राज्य में फसल पश्चात प्रबंधन क्षमता को बढ़ाने और फसल के बाद होने वाले नुकसान को न्यूनतम करने के लिए खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की एमआईडीएच, पीएमकेएसवाई और पीएमएफएमई की योजनाओं के साथ समन्वय कर एआईएफ के अंतर्गत ड्राई स्टोरेज, कोल्ड स्टोरेज, प्रसंस्करण इकाईयों जैसे बुनियादी ढांचे के निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया। केन्द्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि असम के किसानों को केन्द्र के स्तर पर किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी, इसके लिए केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर काम करती रहेंगी। केन्द्रीय मंत्री चौहान ने आश्वासन दिया कि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय असम के विकास के लिए अपने स्तर पर पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने केन्द्र सरकार की प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की नीति के बारे में भी बताया। केन्द्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि असम में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के पर्याप्त अवसर हैं।

इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण सचिव संजीव चोपड़ा सहित केन्द्र केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य के कृषि एवं बागवानी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Editor

Recent Posts

इस्राएल द्वारा ईरान के महत्वपूर्ण इस्पात, बिजली और परमाणु स्थलों पर हमले से पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है

इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…

6 मिनट ago

IPL का 19वां संस्करण आज से बेंगलुरु में शुरू, उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से

इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…

10 मिनट ago

लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे के पास हिमस्खलन में कई वाहन फंसने से सात लोगों की मौत

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…

13 मिनट ago

भारत सरकार ने RBI के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के लिए सरकार की ऋण योजना

भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…

20 मिनट ago

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने वित्त वर्ष 2025–2026 में ₹20,000 करोड़ से अधिक का सकल प्रीमियम हासिल किया

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…

22 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संकट की उभरती स्थिति के मद्देनज़र तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…

26 मिनट ago