जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह में, आज से तीसरा लैवेंडर महोत्सव शुरू हो रहा है। दो दिन के इस कार्यक्रम का उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह करेंगे। इस वर्ष का लैवेंडर फेस्टिवल कई मायनों में विशेष होने वाला है क्योंकि यह जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड और पूर्वोत्तर राज्यों के कई इलाकों में भी CSIR Aroma Mission के तहत लैवेंडर की खेती की बढ़ती कामयाबियों का जश्न मनाएगा।
इस मिशन के तहत, 5 हज़ार से अधिक किसानों और युवा उद्यमियों को दूरदराज़ के क्षेत्रों में लैवेंडर की खेती से जोड़ा गया है। इन्हें मुफ्त Quality Planting Material और पूरी तकनीकी सहायता प्रदान की गई है, जिसमें खेती, processing, value addition, और marketing शामिल है। इस मिशन के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर में 50 से अधिक distillation units स्थापित किए गए हैं जिनसे, लोकल लेवल पर लैवेंडर उत्पादों की processing को बढ़ावा मिला है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज- एनएसई वैश्विक स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज बन गया है।…
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया है कि भारत ने वर्ष 2025-26 में 37…
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने वन्यजीवों की अवैध तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते…
भारत के स्वदेशी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
आज देशभर में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन 1949 में संविधान सभा…
अमरीका ने चीन, यूरोपीय संघ और भारत सहित 14 अर्थव्यवस्थाओं से होने वाले आयात पर…