भारत

भारत-जिम्बाब्वे संयुक्त व्यापार समिति का तीसरा सत्र नई दिल्ली में संपन्‍न

भारत-जिम्बाब्वे संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) का तीसरा सत्र 13.05.2024 से 14.05.2024 तक नई दिल्ली में आर्थिक सलाहकार, वाणिज्य विभाग, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार, प्रिया पी. नायर और मुख्य निदेशक, आर्थिक सहयोग, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और प्रवासी, विदेश मामले और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्रालय, जिम्बाब्वे सरकार, रूडो. एम. फ़रानिसी. की सह-अध्यक्षता में संपन्‍न हुआ। ज़िम्बाब्वे के प्रतिनिधिमंडल में ज़िम्बाब्वे दूतावास के प्रभारी राजदूत पीटर होबवानी और संबंधित मंत्रालयों के 15 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान चर्चाएं सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण वातावरण में संपन्‍न हुईं। दोनों पक्षों में व्‍यापक सहयोग, लंबित मुद्दों के समाधान, व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने और जनता के बीच परस्‍पर संपर्क बढ़ाने के प्रति उत्साह देखा गया।

दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय व्यापार की समीक्षा की और दोनों देशों के बीच मौजूद अपार संभावनाओं पर गौर किया। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने की दिशा में ठोस प्रयास करने पर सहमति प्रकट की। दोनों पक्षों ने डिजिटल परिवर्तन समाधान, टेली-मेडिसिन, कच्चे हीरे, त्‍वरित भुगतान प्रणाली और पारंपरिक चिकित्सा आदि के क्षेत्र में नियामक सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने की संभावनाएं तलाशने पर सहमति व्‍यक्‍त की।

दोनों पक्षों ने फार्मास्यूटिकल्स, भू-स्थानिक क्षेत्र, स्वास्थ्य देखभाल, मशीनरी और यांत्रिक उपकरणों, वाहनों, विद्युत मशीनरी, खनिज ईंधन, खनिज तेल और आसवन उत्पादों, प्लास्टिक सामग्री, लोहा और इस्पात, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण, इंजीनियरिंग क्षेत्र, नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल अर्थव्यवस्था, कपड़ा, क्षमता निर्माण आदि में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए फोकस के कई क्षेत्रों की पहचान की।

दोनों पक्ष अपने यहां की निवेश संवर्धन एजेंसियों और वाणिज्य मंडलों के बीच घनिष्ठ सहयोग बनाने पर भी सहमत हुए। भारत-जिम्बाब्वे जेटीसी के तीसरे सत्र का विचार-विमर्श सौहार्द और दूरदर्शिता से भरपूर रहा, जो दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण और विशेष संबंधों को इंगित करता है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब का भारत में स्वागत किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब का स्वागत किया, जो भारत…

3 घंटे ago

भारतीय विमानन कम्‍पनी खाड़ी क्षेत्र में फंसे यात्रियों को वापस लाने के लिए आज 58 उड़ान संचालित कर रही है

पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के कारण फंसे यात्रियों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए…

3 घंटे ago

ICC T20 World Cup के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आज दक्षिण अफ्रीका का सामना न्यूजीलैंड से

आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप का पहला सेमीफाइनल आज शाम दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के…

3 घंटे ago

रंगों का त्योहार होली पूरे देश में हर्षोल्‍लास के साथ मनाई जा रही है

रंगों का त्योहार होली, आज पूरे देश में मनाई जा रही है। यह पर्व वसंत…

3 घंटे ago

भाजपा ने छह राज्यों में होने वाले 2026 के राज्यसभा चुनावों के लिए 9 उम्मीदवारों की घोषणा की

भारतीय जनता पार्टी ने छह राज्यों में होने वाले 2026 के राज्यसभा द्विवार्षिक चुनावों के…

3 घंटे ago

इज़राइल ने ईरान की राजधानी तेहरान में बासिज मुख्‍यालय और आंतरिक सुरक्षा कमान केंद्रों पर सिलसिलेवार हमले किए

ईरान की राजधानी तेहरान में बासिज मुख्‍यालय और आंतरिक सुरक्षा कमान केंद्रों पर इस्राइल के…

3 घंटे ago