भारत

वर्ष 2026 के 131 पद्म पुरस्‍कारों की घोषणा की गई

वर्ष 2026 के 131 पद्म पुरस्‍कारों की घोषणा की गई है। इनमें पांच पद्म विभूषण, तेरह पद्म भूषण और क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा सहित 113 पद्म श्री शामिल हैं। इनमें 19 महिलाएं हैं। 16 पुरस्‍कार मरणोपरांत दिए जा रहे हैं।

प्रख्‍यात फिल्‍म अभिनेता धर्मेन्‍द्र सिंह देओल को कला के क्षेत्र में उल्‍लेखनीय योगदान के लिए मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया जा रहा है। केरल से सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज केटी थॉमस, उत्तर प्रदेश से कला में एन. राजम और केरल से साहित्‍य में पी. नारायणन को देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्‍मान दिया जाएगा। केरल के पूर्व मुख्‍यमंत्री वी.एस. अच्‍युतानंदन को जन सेवा में योगदान के लिए मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया जा रहा है। पद्म भूषण पुरस्‍कारों की सूची में गायिका अल्‍का याज्ञनिक, उत्तराखण्‍ड के पूर्व मुख्‍यमंत्री भगत सिंह कोश्‍यारी, तमिलनाडु से कालीपट्टी रामासामी पलानीसामी और केरल से अभिनेता मम्‍मुटी के नाम शामिल हैं। तमिलनाडु से नोरी दत्तात्रेयुडू और विजय अमृतराज, तमिलनाडु से एस.के.एम. माईलानंदन, सातवधानी आर. गणेश, उदय कोटक और वेल्‍लापल्‍ली नटेशन को भी पद्म विभूषण दिया जाएगा। पीयूष पाण्‍डेय, वी.के. मल्‍होत्रा और शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया जा रहा है।

Editor

Recent Posts

म्यांमा के राष्ट्रपति ऊ मिन आऊँ लाइन् आज भारत के पांच दिन के दौरे पर बिहार के गयाजी पहुंचे

म्यांमा के राष्ट्रपति ऊ मिन आऊँ लाइन् आज भारत के पांच दिन के दौरे पर…

2 दिन ago

बिहार में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की मौत

बिहार में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की मौत…

2 दिन ago

आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया को पीएम-सेतु के अंर्तगत पहली रणनीतिक निवेश योजना की मंजूरी मिली

राष्ट्रीय संचालन समिति (एनएससी) ने एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में उन्नत आईटीआई के माध्यम से प्रधानमंत्री…

2 दिन ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे…

2 दिन ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने “खेत बचाओ अभियान” को केवल एक जागरूकता कार्यक्रम…

2 दिन ago

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज पणजी में गोवा के 40वें राज्य स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज पणजी में गोवा के 40वें राज्य स्थापना दिवस समारोह में…

2 दिन ago