भारत

जम्मू-कश्मीर में तीन और राजनीतिक संगठनों ने अलगाववादी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस से खुद को अलग कर लिया

जम्मू-कश्मीर में तीन और राजनीतिक संगठनों ने अलगाववादी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस से खुद को अलग कर लिया है। इनमें जम्मू-कश्मीर इस्लामिक पॉलिटिकल पार्टी, जम्मू-कश्मीर मुस्लिम डेमोक्रेटिक लीग और कश्मीर फ्रीडम फ्रंट शामिल हैं।

सोशल मीडिया पोस्ट में गृह मंत्री अमित शाह ने इस कदम का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह भारत के संविधान में लोगों के भरोसे का एक मजबूत प्रतिबिंब है। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एकजुट और मजबूत भारत का सपना और मजबूत हुआ है, क्योंकि अब तक ग्यारह संगठनों ने खुद को अलगाववाद से अलग कर लिया है।

केंद्रीय गृह मंत्री जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। अमित शाह ने कल शाम कश्मीर पहुंचने पर पुलिस उपाधीक्षक हुमायूं मुजामिल के आवास का दौरा किया, जो कोकरनाग में आतंकवादी मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे।

गृह मंत्री आज श्रीनगर में प्रमुख विकास परियोजनाओं की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.86 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत बजट का पूरा उपयोग किया

रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…

2 घंटे ago

सरकार ने परिधान और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए RoSCTL योजना के विस्तार की अधिसूचना जारी की

वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…

4 घंटे ago

मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से ब्रिटेन का भविष्य प्रभावित होगा: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…

4 घंटे ago

NHAI ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,313 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया

देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…

4 घंटे ago

BCGCL और MCL ने ओडिशा के लखनपुर में कोल टू अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए ऐतिहासिक भूमि पट्टा समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…

4 घंटे ago