जम्मू-कश्मीर में अवंतीपोरा के नादर त्राल क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए हैं। इन आतंकवादियों की अभी पहचान नहीं की जा सकी है। यह अभियान आज सुबह शुरू किया गया था। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक वी के बिरदी ने बताया कि इस अभियान के दौरान तीन हथियारबंद आतंकवादी मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान का पता लगाया जा रहा है। इससे पहले, सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त दल द्वारा नादर त्राल क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की विशिष्ट सूचना के आधार पर तलाशी अभियान और घेराबंदी अभियान शुरू किया गया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्व-गणना पूरी कर ली, जो वर्ष 2027 की जनगणना के…
रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…
वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…
देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…
भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…