प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए अब ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा के साथ शटल बसें भी उपलब्ध होंगी, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के संगम तक पहुंच सकें। यह निर्णय पुलिस कमिश्नर द्वारा पुलिस अधिकारियों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की गई बैठक में लिया गया।
महाकुंभ में नई व्यवस्था से श्रद्धालुओं के पास संगम तक पहुंचने के लिए अधिक सुविधाजनक विकल्प मौजूद होंगे और लोगों को अधिक पैदल नहीं चलना पड़ेगा। श्री मादंड ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब पार्किंग स्थलों से संगम तक शटल बसों के साथ ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा भी चलाए जाएंगे। ये वाहन जीटी जवाहर तक श्रद्धालुओं को सुगमता से पहुंचाएंगे। उन्होंने बताया कि आज से शहर में सभी कार्यालय और प्रतिष्ठान खुल जाएंगे। वहीं, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की 14 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं पर जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ट्रैफिक व्यवस्था को विशेष रूप से मॉनिटर करेगा।
राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु ने विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल और उपराज्यपालों की…
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पश्चिम एशियाई क्षेत्र में कल से ग्यारह मार्च तक होने…
भारत आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में पहुंच गया है। कल रात मुंबई के…
अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने भारत को समुद्र में फंसे रूसी तेल की…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फ्रांस राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ चर्चा की। बातचीत के…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मध्य प्रदेश के इंदौर में 2 मार्च 2026 को सीवर…