अंतर्राष्ट्रीय

आज मादक पदार्थों के दुरूपयोग और अवैध तस्‍करी के विरूद्ध अंतरराष्‍ट्रीय दिवस है

आज मादक पदार्थों के दुरूपयोग और अवैध तस्‍करी के विरूद्ध अंतरराष्‍ट्रीय दिवस है। इस दिवस को विश्‍व औषधि दिवस के रूप में भी जाना जाता है। इस वर्ष का विषय है, साक्ष्‍य से स्‍पष्‍ट है-रोकथाम में निवेश आवश्‍यक।

संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा सात दिसंबर 1987 को अपनाए गए एक प्रस्ताव में, नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अपने दृढ़ संकल्प को बताते हुए, हर वर्ष 26 जून को अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। इसका उद्देश्य, नशीली दवाओं के खतरे के बारे में समाज में जागरूकता बढ़ाना है।

भारत में, नशीली दवाओं की मांग में कमी के लिए, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय कार्य योजना के तहत कार्य किया जा रहा है। मंत्रालय द्वारा देश भर में, बड़े पैमाने पर नशा मुक्त भारत अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके अलावा, नशे के आदी लोगों के लिए तीन सौ 42 से अधिक एकीकृत पुनर्वास केंद्र भी बनाएं गए हैं। नशा छोड़ने में मदद करने के लिए सरकार ने एक हेल्पलाइन नंबर 1 4 4 4 6 भी शुरू किया है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से लोगों को प्राथमिक परामर्श और तत्काल रेफरल जैसी सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

Editor

Recent Posts

रूस असैन्‍य परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत का सबसे महत्वपूर्ण साझेदार: डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत का लक्ष्य 2047 तक अपनी…

9 घंटे ago

भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी जहाज जग वसंत और पाइन गैस ने आज शाम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार किया

भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी जहाज जग वसंत और पाइन गैस ने आज शाम होर्मुज…

9 घंटे ago

पश्चिम एशिया में व्यापार व्यवधानों के बीच निर्यातकों को समर्थन देने के लिए सरकार ने RoDTEP दरों और मूल्य सीमाओं को बहाल किया

पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों के कारण मार्ग और पारगमन के तरीकों में बदलाव…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक इमारत गिरने की दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक इमारत गिरने की दुर्घटना…

9 घंटे ago

श्रीलंका के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की

श्रीलंका की संसद में अवसंरचना और मामलों की संसदीय निगरानी समिति के अध्यक्ष एस. एम.…

9 घंटे ago