भारत

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण का प्रचार आज शाम समाप्त हो जाएगा। इस चरण में मंगलवार को 40 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल जम्‍मू में एक जनसभा में कहा कि जम्‍मू कश्‍मीर के लोग अपने बच्‍चों के बेहतर भविष्‍य के लिए शांति चाहते हैं। उन्‍होंने कहा कि पिछले दो चरण में भारी मतदान इसका प्रमाण है। उन्‍होंने कहा कि केन्‍द्र सरकार ने पिछले दस वर्षों में जम्‍मू का तेजी से विकास किया है।

पूर्व मुख्‍यमंत्री और डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के अध्‍यक्ष गुलाम नबी आजाद ने जम्‍मू में अनुच्‍छेद 370 के मुद्दे पर नेशनल कान्‍फ्रेंस और कांग्रेस पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने जम्‍मू के बिश्‍नाह में एक रैली में कहा कि क्षेत्रिय संसाधनों का फायदा बाहर के लोगों को मिल रहा है। इस चरण में बांदीपुरा एक महत्‍वपूर्ण विधानसभा क्षेत्र है। एक रिपोर्ट-

बांदीपुर उत्तरी कश्मीर का एक प्रमुख विधानसभा क्षेत्र है। जहां एक महिला प्रत्याशी सहित 19 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है, जिनके भाग्‍य का फैसला एक अक्टूबर को तीसरे चरण में होगा। चुनाव प्रचार जोरो पर है और प्रत्याशी अधिक से अधिक मतदाताओं को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। चुनाव आयोग ने इस क्षेत्र में 144 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं, जिनमें से पांच पिंक मतदान केंद्र भी है। जिनका प्रबंध पूरी तरह से महिला मतदान कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। प्रत्येक मतदान केंद्र पर सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई है। प्रशासन द्वारा मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए स्विप के तहत जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं, ताकि इस क्षेत्र में एक अच्छा मतदान प्रतिशत दर्ज किया जाए।

Editor

Recent Posts

आंध्र प्रदेश और ओडिशा के ऊपर बना गहरा दबाव अब कमजोर होकर निम्न दबाव के क्षेत्र में बदल गया

उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिण ओडिशा के ऊपर बना गहरा दबाव अब…

6 घंटे ago

NCSC अध्यक्ष ने SC छात्र की मृत्यु के संबंध में IIT बॉम्बे में मौके पर जांच की

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के अध्यक्ष किशोर मकवाना ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे…

7 घंटे ago

FSSAI ने केवल दूध से प्राप्त उत्पादों को ‘पनीर’ के रूप में प्रदर्शित किए जाने को सुनिश्चित करने के लिए मसौदा संशोधन प्रस्तावित किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य सुरक्षा और मानक (बिक्री पर निषेध…

7 घंटे ago

भारत ने 14 वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के आर्थिक मंत्रियों एवं 23 वें आसियान-भारत आर्थिक मंत्री परामर्श में भाग लिया

वाणिज्य विभाग के अपर सचिव नितिन कुमार यादव के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने मनीला,…

8 घंटे ago

DRDO ने TDF योजना के तहत स्टार्ट-अप जीरो एमके इंडिया के साथ एक उच्च-मूल्य वाली गहन-प्रौद्योगिकी परियोजना के लिए समझौता किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने प्रौद्योगिकी विकास निधि (टीडीएफ) योजना के तहत स्टार्ट-अप…

8 घंटे ago

ICAR-CMFRI ने उपभोक्ताओं को किसी खास इलाके की मछलियों में परजीवी मिलने की खबरों के आधार पर टूना मछली खाना न छोड़ने की सलाह दी

कोच्चि स्थित आईसीएआर-सेंट्रल मरीन फिशरीज रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईसीएआर-सीएमएफआरआई) ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि…

21 घंटे ago