हरियाणा में एक ही चरण में नब्बे विधानसभा सीटों पर पांच अक्तूबर को मतदान होगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल हरियाणा के हिसार में जन आशीर्वाद रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जिस राज्य में कांग्रेस सत्ता में होती है वहां स्थिरता नहीं हो सकती, क्योंकि वह झूठे वादे करती है और चुनाव के बाद उनसे पल्ला झाड़ लेती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर आरक्षण खत्म करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अंदरूनी कलह से जूझ रही है।
जो पार्टी अपने नेताओं के बीच एकता नहीं ला सकती वो राज्य में स्थिरता कैसे लाएगी। कांग्रेस में मुख्यमंत्री बनने के लिए मारामारी मची है। बापू भी दावेदार है और बेटा भी दावेदार है और दोनों मिलकर बाकियों को निपटाने में लगे हैं। और यह सब देखकर के हरियाणा के जागरूक नागरिक कांग्रेस को निपटाने में लग पड़े हैं। दोनों राज्यों में मतगणना 8 अक्तूबर को होगी।
केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…
केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…
राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…
देश की नैदानिक अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक परीक्षणों में देश की…
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…