भारत

छठ पूजा समारोह का आज तीसरा दिन, श्रद्धालु आज शाम को डूबते सूर्य को देंगे अर्घ्य

छठ पूजा समारोह का आज तीसरा दिन है। श्रद्धालु नदी के किनारे स्थित विभिन्न छठ घाटों पर आज शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। चार दिन के इस पर्व का समापन कल सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होगा। नदियों के तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पूरे बिहार में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए गोताखोरों के साथ राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल के जवानों को तैनात किया गया है।

बिहार में पारपंरिक छठ गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है। इधर, हर गली चौक चौराहे पर छठ को लेकर सफाई की जा रही है। छठ घाटों को अंतिम रुप दिया जा रहा और उन्हें आकर्षक रौशनी से सजाया गया है। छठ पूजा प्रकृति और मनुष्य के प्रगाढ़ संबंधों को व्यक्त करती है। यह न सिर्फ पर्यावरण को संरक्षित करने की प्रेरणा देता है बल्कि आसपास के क्षेत्र के बारे में चेतना और स्थानीय बाजारों को भी मजबूत बनाता है। बांस से बने सूप, दउरे और मिट्टी के दीये, मिट्टी के चूल्हे तथा अन्य छोटी छोटी वस्‍तुओं की बिक्री से स्थानीय शिल्पकारों, कारीगरों तथा रेहड़ी पटरी पर व्यवसाय करने वालों को भी मजबूती मिलती है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

7 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

7 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

7 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

7 घंटे ago