आज विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस है। इसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को गति प्रदान करना है। स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह दिन लोगों को अपने भावनात्मक और मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की याद दिलाता है। जे पी नड्डा ने कहा कि इस वर्ष का थीम है-“सेवाओं तक पहुँच – आपदाओं और आपात स्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य।”
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस हमें यह याद दिलाता है कि मानसिक स्वास्थ्य, सभी के स्वास्थ्य का एक महत्वपूर्ण अंग है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से ऐसा वातावरण बनाने का आग्रह किया है, जहाँ मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बातचीत की जा सके।
जम्मू-कश्मीर में मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी असम के दौरे पर हैं। वे कल रात लगभग नौ बजे डिब्रूगढ़…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री…
आईपीएल क्रिकेट में चंडीगढ में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा…
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कल 30 लाख रुपये के कुल इनाम वाले नौ नक्सलियों…
आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रमुख वित्तीय नियमों में बदलाव…