वायरल न्यूज़

आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 4 जून 2026

राजधानी दिल्ली से प्रकाशित मुख्य समाचार पत्रों ने आज मालवीय नगर के होटल में लगी भीषण आग की खबर को सचित्र प्रकाशित किया है। जनसत्ता लिखता है- दिल्ली में भयावह अग्निकांड। दैनिक जागरण के शब्द हैं- अवैध होटल में 21 की मौत। 11 विदेशियों सहित 21 जिंदा जले। राजस्थान पत्रिका की सुर्खी है। घटना के बाद अग्नि सुरक्षा संबधी व्यापक अभियान चलाने पर सख्ती शीर्षक से हिन्दुस्तान ने लिखा है- नियम तोड़ने वाले प्रतिष्ठान सील होंगे। प्रधानमंत्री राष्टीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये और घायलों को पचास-पचास हज़ार रूपये अनुग्रह राशि देने की खबर भी अधिकतर समाचार पत्रों में है।

अमर उजाला ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों में बंटने की खबर को शीर्षक दिया है- तृणमूल में टूट, 58 बागी विधायकों ने ऋतब्रत को चुना नेता, मिली मान्यता। इसी खबर पर राजस्थान पत्रिका की टिप्पणी है- टूट गई टीएमसी, 58 विधायकों ने स्पीकर को सौंपा समर्थन पत्र।

अमरीका द्वारा भारत सहित पचास से अधिक देशों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने के प्रस्ताव पर नवभारत टाइम्स ने बाक्स में लिखा है- अमरीका ट्रेड डील पर बातचीत के बीच साढ़े बारह प्रतिशत की एक्स्ट्रा ड्यूटी का पेंच। अमर उजाला ने छापा है, ट्रम्प प्रशासन का आरोप- इन देशों ने बंधुआ मजदूरी रोकने के लिए नहीं उठाए कदम, इसलिए लगाया जा रहा है शुल्क। भारत ने जताई कड़ी आपत्ति।

वैश्विक तापमान में हो रही वृद्धि पर अमर उजाला ने संपादकीय लेख में संयुक्त राष्ट्र की हालिया रिपोर्ट के हवाले से चिंता व्यक्त करते हुए टिप्पणी की है, जून से अगस्त 2026 के बीच अल नीनों सक्रिय होने की 80 प्रतिशत और नंवबर तक बने रहने की आशंका है। मेघालय के चेरापूंजी में सेवन सिस्टर्स और किनरेम वॉटर फॉल में लगातर हो रही बारिश की मनमोहक तस्वीर दैनिक भास्कर में है।

पौष्टिक आहार के फायदों को याद दिलाते हुए लोकसत्य ने टिप्पणी की है- याददाश्त बढ़ाने में सहायक पौष्टिक आहार।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

20 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

20 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

1 दिन ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago