प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति की मुलाकात को आज प्रकाशित अखबारों ने प्रमुखता दी है। नवभारत टाइम्स की सुर्खी है-वेनेजुएला से बढ़ेगी कच्चे तेल की खरीद, ऊर्जा साझेदारी पर भी चर्चा। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का सेंट पीटर्सबर्ग में मीडिया को दिया बयान अमर उजाला ने प्रथम पृष्ठ पर दिया है- भारत पर दवाब की कोशिश में अमरीका……लेकिन सभी जानते है मोदी पर दबाव बनाना नामुमकिन।
दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड पर दैनिक जागरण की खबर है- धुएं ने छीन ली सांसे, पर आखिरी पल तक नहीं छोड़ा साथ। पंजाब केसरी की खबर है- मौत की इमारतों पर होगा एक्शन। उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधु ने नगर-निगम को दिए कार्रवाई के निर्देश। जनसत्ता ने अपने संपादकीय पृष्ठ में हादसों की जवाबदेही का विश्लेषण दिया है- किसी भी हादसे का सबसे जरूरी सबक यह होना चाहिए कि भविष्य में ऐसे इंतजाम किए जाएं ताकि वैसी घटना दोबारा न हो।
दैनिक भास्कर ने बड़ा कदम शीर्षक से इकोफ्रैंडली खबर दी है- सिर्फ एथेनॉल से चलने वाली देश की पहली कार लांच…. पांच हजार पंप खुलेंगे। इससे प्रदूषण घटेगा और किसानों की आय भी बढ़ेगी।
राजस्थान पत्रिका ने मॉनसून की दस्तक को मंगल प्रवेश बताते हुए लिखा है- बूंदों की बारात लेकर मॉनसून केरलम पहुंचा, बीस को राजस्थान में अगवानी। अब उत्तर भारत में तपिश के गिने-चुने दिन। पत्र ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लिखा है- कुछ भी पहले जैसा नहीं रहा। धरती संकेत दे रही है, क्या हम सुन रहे हैं। पहले मौसम बदलता था…अब बिगड़ता है। प्रकृति से सिर्फ लिया, कभी कुछ जमा नहीं किया… अब धरती दे रही चेतावनी।
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…
भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्तावित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…
एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…
वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…