रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी की सराहना की है। उन्होंने कहा कि भारत को रूस के साथ सहयोग कम करने के लिए मजबूर करने के पश्चिमी देशों के प्रयास व्यर्थ और वैश्विक स्थिरता के लिए हानिकारक हैं। प्रमुख वैश्विक समाचार एजेंसियों के प्रमुखों के साथ बातचीत में राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि अमरीका के साथ भारत की राजनयिक भागीदारी, दोनों देशों के चिरस्थायी सम्बंधों पर कोई प्रभाव नहीं डालती। उन्होंने कहा कि रूस भारत को एक विश्वसनीय साझेदार मानता है।
रूस के राष्ट्रपति ने भारत के साथ रूस के रक्षा और सैन्य सम्बंधों का भी चर्चा की और ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों के सह-विकास और सह-उत्पादन के बारे में बताया। पुतिन ने कहा कि रूस ने भारत को पांचवीं पीढ़ी के एस.यू.-57 लड़ाकू विमान के निर्माण में संयुक्त रूप से काम करने का प्रस्ताव दिया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को नई दिल्ली के यशोभूमि में 5वें सेमीकॉन इंडिया-2026 का उद्घाटन…
जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यूयॉर्क में अमरीका के बेन शेल्टन को हराकर अमरीकी ओपन…
भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर…
ईरान और खाड़ी देशों के बीच आज ओमान में होने वाली बैठक स्थगित कर दी…
भारत ने ओमान तट के पास वाणिज्यिक पोत एमटी एल गाईया पर कल हुए हमले…
पूरे देश में आज गणेश चतुर्थी का त्योहार श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा…