आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 2 अक्टूबर 2025

दशहरे पर केंद्रीय कर्मियों और किसानों की दिवाली- मंत्रिमंडल द्वारा कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के मंहगाई भत्ते में तीन प्रतिशत बढ़ोतरी और किसानों के लिए गेहूं समेत 6 रबी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने की स्वीकृति को अमर उजाला और दैनिक ट्रिब्यून सहित सभी अखबारों ने प्रमुखता दी है। दैनिक भास्कर ने लिखा है- डीए प्लस बोनस प्लस जीएसटी की सौगातों से त्योहारी मौसम में खरीददारी के रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद।

रिजर्व बैंक के रेपो दर को साढ़े पांच प्रतिशत पर बरकरार रखने को भी जनसत्ता सहित सभी अखबारों ने प्रकाशित किया है। हिन्दुस्तान ने लिखा है- कर्ज लेना महंगा नहीं होगा।

नवभारत टाइम्स की खबर है- निर्यातकों के लिए विदेशी मुद्रा विनिमय नियम बना और आसान, अब तक विदेशी मुद्रा खाते से एक महीने के भीतर ही पैसा ट्रांसफर कर सकते थे अब ये सीमा तीन महीने।

मध्य प्रदेश और राजस्थान में खांसी का सिरप पीने से कई बच्चों की मौत के बाद उस पर रोक लगने की खबर को पंजाब केसरी सहित कई अखबारों ने दिया है।

राजस्थान पत्रिका की सुर्खी है- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जारी किया डाक टिकट और सिक्का। स्वतंत्र भारत में पहली बार भारतीय मुद्रा पर भारत माता की छवि।

दैनिक भास्कर ने आज दशहरे के अवसर पर राजस्थान के कोटा में देश का सबसे ऊंचा और पूरी तरह वॉटर प्रूफ रावण का पुतला बनाए जाने की खबर सचित्र प्रकाशित की है। पत्र लिखता है- दो सौ 15 फीट ऊंचा पुतला, नौ टन लौहे की फ्रेम से बना।

Editor

Recent Posts

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने थिम्फू में भूटान के विदेश मंत्री से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज थिम्फू में भूटान के विदेश मंत्री ल्योन्‍पो डी.…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने दिग्गज अभिनेता अनंत नाग जी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिग्गज अभिनेता अनंत नाग जी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से…

13 घंटे ago

कोयला मंत्रालय कल नई दिल्ली में वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी के 16वें दौर का शुभारंभ करेगा

कोयला मंत्रालय 17 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी के 16वें…

13 घंटे ago

सरकार ने 18 सदस्यों के साथ केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड का पुनर्गठन किया

भारत सरकार ने तत्काल प्रभाव से तीन साल की अवधि के लिए या अगले आदेश…

13 घंटे ago

सरकार ने 3 लाख रुपये तक के निर्यात माल के लिए आरसीएमसी की आवश्यकता में छूट दी

सरकार ने 3 लाख रुपये तक के छोटे निर्यात माल के लिए पंजीकरण-सह-सदस्यता प्रमाणपत्र (आरसीएमसी)…

13 घंटे ago

डीआरआई ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में सबसे बड़ी बरामदगी में से एक में विशाल मेथामफेटामाइन तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अपनी निरंतर कार्रवाई जारी रखते हुए, राजस्व खुफिया निदेशालय…

13 घंटे ago