इस महीने 2 से 8 अक्टूबर, 2025 तक वन्यजीव सप्ताह समारोह के अंतर्गत, केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के साथ आज मानेसर में ‘नमो वन’ की आधारशिला रखी। इस अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी रही। स्कूली छात्र, वन विभाग के कर्मचारी, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य हितधारक सहित वन एवं वन्यजीव संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को उनके प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया।
भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में भारत की जैव विविधता संरक्षण के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि वन्यजीव सप्ताह का उद्देश्य देश के वनस्पतियों और जीवों की सुरक्षा और संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाना है, जिससे पूरे देश में प्रत्येक नागरिक इससे अवगत हो सकें।
वन्यजीव संरक्षण और पारिस्थितिक संतुलन के महत्व के बारे में व्यापक जागरूकता के प्रसार के लिए हर वर्ष 2 से 8 अक्टूबर तक वन्यजीव सप्ताह मनाया जाता है। इस वर्ष यह सेवा पर्व विषय के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है, जो प्रकृति के प्रति सेवा और दायित्व की व्यापक भावना प्रदर्शित करता है।
ग्रेटर नोएडा के दयानतपुर के पास दिल्ली से महोबा जा रही बस में आग लगने…
NSE के शेयर ₹1,785 प्रति शेयर के इश्यू प्राइस के मुकाबले ₹1,800 प्रति शेयर पर…
बंगाल की खाड़ी में बना गहरे दबाव का क्षेत्र कलिंगपट्टनम के पास उत्तरी आंध्र प्रदेश…
दिल्ली सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों को सुरक्षित, साफ़-सुथरा और सम्मानजनक रोज़गार का अवसर…
उज्बेकिस्तान के समरकंद में चल रहे फिडे शतरंज ओलंपियाड में भारतीय पुरुष टीम ने शानदार…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एफआईएच मॉरीशस इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड…