आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 25 सितम्बर 2025

मंत्रिमण्‍डल के कल लिए गए फैसलों को सभी अखबारों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है। अमर उजाला की सुर्खी है- मैडिकल में स्‍नातक और स्‍नातकोत्‍तर की लगभग दस हजार सीटें बढेंगी, छात्रों को मिलेंगे ज्‍यादा अवसर।

इंटेरनेट मीडिया को मानने होंगे भारत के कानून, कर्नाटक उच्‍च न्‍यायालय का यह फैसला दैनिक जागरण में है। पत्र ने न्‍यायालय की इस टिप्‍पणी को भी दिया है कि कोई भी इंटरनेट प्‍लेटफॉर्म, भारतीय बाजार को सिर्फ प्‍ले ग्राउंड नहीं मान सकता। राजस्‍थान पत्रिका की सुर्खी है- सोशल मीडिया को भारत में काम करना है, तो मानने होंगे नियम।

हिन्‍दुस्‍तान ने मिग-21 विमान की विदाई पर विशेष आलेख देते हुए लिखा है। बेमिसाल 62 साल के गौरवशाली अध्‍याय के बाद आसमान का रखवाला कल विदाई लेगा।

दैनिक भास्‍कर ने गुजरात के विभिन्‍न स्‍थानों पर हो रहे गरबा के अनूठे रंगों को सचित्र देते हुए लिखा है कि, नवरात्रि का अद्भुत नज़ारा देखने को मिल रहा है। उधर, दशहरा की तैयारी पर जनसत्‍ता कहता है- विशाल पुतले, शानदार मंच और सितारों को बुलाने की होड़।

अमर उजाला की खबर है कि इंडोनेशिया के राष्‍ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा में अपना भाषण ऊं स्‍वस्ति अस्‍तु से शुरू कर ओम शांति ओम पर खत्‍म किया।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

9 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

9 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

10 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

10 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

10 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

10 घंटे ago