भारत

भारत और भूटान चार हजार 33 करोड रुपए की कुल लागत से सीमा पार दो रेल संपर्क स्‍थापित करने पर सहमत

भारत और भूटान चार हजार 33 करोड रुपए की कुल लागत से सीमा पार दो रेल संपर्क स्‍थापित करने पर सहमत हुए हैं। इसमें कोकराझार-गेलेफू और बानरहाट-सामत्‍सी परियोजनाएं शामिल हैं। नई दिल्‍ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि इन रेल परियोजनाओं में पूरा निवेश भारत द्वारा किया जाएगा।

भारत, भूटान का सबसे बड़ा व्‍यापारिक साझेदार है। भूटान का अधिकांश व्‍यापार भारतीय बंदरगाहों के माध्‍यम से होता है। इसलिए भूटानी अर्थव्‍यवस्‍था के विकास के लिए और लोगों के लिए वैश्विक नेटवर्क तक पहुंच के बेहतर तरीके के लिए एक अच्‍छी और निर्बाध रेलवे कनेक्टिविटी होना बहुत महत्‍वपूर्ण हो जाता है। इसीलिए यह पूरी परियोजना शुरू की गई हैं।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने भूटान की विदेश सचिव ओम पेमा चोडेन के साथ विचार-विमर्श किया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्षों ने आपसी संबंधों के संपूर्ण आयाम की समीक्षा की और सहयोग के सभी प्रमुख क्षेत्रों में हुई प्रगति पर बातचीत की। इस दौरान, भारत और भूटान के बीच रेलवे संपर्क स्थापित करने के लिए एक अंतर-सरकारी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

Editor

Recent Posts

केन्‍द्र ने पंजाब सरकार से मादक पदार्थों की बिक्री और दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर रिपोर्ट मांगी

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…

50 मिनट ago

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

8 घंटे ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

9 घंटे ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

9 घंटे ago