आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 31 अक्टूबर 2025

भारतीय महिला टीम के एकदिवसीय क्रिकेट विश्‍वकप के खिताबी मुकाबले में पहुंचने का समाचार अधिकतर अखबारों ने मुखपृष्‍ठ पर सचित्र प्रकाशित किया है। हिन्‍दुस्‍तान और जनसत्‍ता के शब्‍द हैं- सात बार की चैंपियन ऑस्‍ट्र्रेलिया को हराकर फाइनल में भारत। दैनिक जागरण का शीर्षक है- ऐतिहासिक जीत के साथ फाइनल में देश की बेटियां। पंजाब केसरी की सुर्खी है-ऑस्‍ट्रेलियाई रन एवरेस्‍ट को भारत की बेटियों ने किया फतह।

बिजनेस स्‍टैंर्डड और द इकोनॉमिस्‍ट के अनुसार फेस्टिव सीजन में डेबिट कार्ड से लेनदेन 137 प्रतिशत बढ़ा और क्रेडिट कार्ड से 61 प्रतिशत घटा। वीर अर्जुन के वाणिज्‍य पन्‍ने की सुर्खी है- ऊंची कीमतों के कारण तीसरी तिमाही में सोने की मांग 16 प्रतिशत घटी, निवेश बढ़ा।

अमर उजाला के अनुसार अब ग्राहक को बताए बिना फास्‍टैग अकाउंट बंद नहीं कर सकेंगे बैंक। राजस्‍थान पत्रिका की यह खबर आकर्षित करती है- मोबाइल के संग ने किया “साइलेंट”, रिश्‍तों में दूरी की वजह बनी “फबिंग की आदत”।

देशबंधु, हरिभूमि और दैनिक ट्रिब्‍यून की सुर्खी है- जस्टिस सूर्यकांत होंगे देश के अगले मुख्‍य न्‍यायाधीश। 24 नवंबर को पदभार ग्रहण करेंगे।

हरिभूमि के अनुसार- 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी।

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बढते प्रदूषण पर भी अखबारों की नज़र है- पंजाब केसरी लिखता है-गैस चैंबर बनी दिल्‍ली, सांसों पर गहराया संकट।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

4 घंटे ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

5 घंटे ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

5 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

5 घंटे ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

5 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

5 घंटे ago