आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 1 मार्च 2025

भारत-यूरोपीय आयोग की बैठक, ट्रम्‍प-जेलेंस्‍की में नोक झोंक, भारत की विकास दर, उत्‍तर भारत के पहाडों पर भारी बर्फबारी और सूफी संगीत सम्‍मेलन अधिकांश अखबारों के पहले पन्‍ने पर है।

अमर उजाला लिखता है – साल के अंत तक मुक्‍त व्‍यापार समझौता करेंगे भारत-यूरोपीय संघ।

भारत की विकास दर को भी अधिकांश अखबारों ने प्रमुखता से दिया है – दैनिक जागरण की सुर्खी है – चालू वित्‍त वर्ष में चीन व अमेरिका से ज्‍यादा रही तीसरी तिमाही में भारत की विकास दर। वहीं जनसत्‍ता ने विश्‍व बैंक के हवाले से लिखा है – भारत को उच्‍च आय वाला देश बनने के लिए सात दशमलव आठ प्रतिशत वृद्धि की जरूरत।

दैनिक जागरण ने लिखा है – व्‍हाइट हाउस में जेलेंस्‍की-ट्रम्‍प में तीखी बहस। जेलेंस्‍की ने कहा रूस के साथ युद्धविराम नहीं मानेंगे। ट्रम्‍प ने कहा आप लाखों जिंदगियों के साथ खेल रहे हैं।

बांग्‍लादेशी और रोहिंग्यिा घुसपैठियों पर शिकंजा – राष्‍ट्रीय सहारा के पहले पन्‍ने पर है। पत्र लिखता है – गृहमंत्री अमित शाह ने कहा – दिल्‍ली पुलिस मददगारों पर करे कार्रवाई।

पंजाब केसरी का कहना है – दारू के बाद दवा में फंसे केजरीवाल। हैल्‍थ पर कैग रिपोर्ट पेश, कोरोना के दौरान केंद्र के फंड का पूरा इस्‍तेमाल नहीं।

Editor

Recent Posts

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

4 घंटे ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

4 घंटे ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

4 घंटे ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

4 घंटे ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

4 घंटे ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

18 घंटे ago