अंतर्राष्ट्रीय

अमेरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच तत्काल युद्ध विराम का आह्वान किया; व्हाइट हाउस में बैठक के दौरान ट्रम्‍प – जेलेंस्‍की में हुई तीखी बहस

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की के बीच तीखी नोकझोंक के बाद दुर्लभ भू-खनिजों से संबंधित एक समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए बातचीत विफल हो गई है। यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब राष्ट्रपति ट्रम्प ने संवाददाताओं से कहा कि राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से नफरत करते हैं और इसी वजह से कोई समझौता करना मुश्किल हो जाता है।

वहीं ज़ेलेंस्की ने राष्ट्रपति ट्रंप से कहा कि युद्ध के समाधान पर बातचीत में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कोई समझौता नहीं हो सकता। बैठक में राष्ट्रपति ट्रम्प ने राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की पर नाराजगी व्‍यक्‍त करते हुए उन पर लाखों लोगों की जान जोखिम में डालने का आरोप लगाया। उन्‍होंने जेलेंस्‍की को चेतावनी दी कि वह तृतीय विश्व युद्ध को न्यौता दे सकते हैं।

मतभेद बढ़ने के बाद, ज़ेलेंस्की महत्वपूर्ण खनिज समझौते पर हस्ताक्षर किए बिना अचानक व्हाइट हाउस से चले गये। दोनों नेताओं का निर्धारित संयुक्त संवाददाता सम्मेलन भी रद्द कर दिया गया। व्हाइट हाउस से निकलने के कुछ मिनट बाद, सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन का समर्थन करने के लिए अमरीकी राष्ट्रपति, कांग्रेस और अमरीकी जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को न्यायसंगत और स्थायी शांति की जरूरत है और वे इसी दिशा में काम कर रहे हैं। बैठक के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की जब भी शांति स्‍थापित करने के लिए तैयार हों तो वे फिर व्हाइट हाउस आ सकते हैं।

यूरोपीय संघ के विदेश नीति की प्रमुख काजा कलास ने यूरोपीय संघ के द्वारा यूक्रेन को समर्थन देना जारी रखने की बात कही है। साथ ही इस घटना पर रूस की सरकारी मीडिया और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सहयोगियों ने प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की है।

Editor

Recent Posts

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

5 घंटे ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

5 घंटे ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

5 घंटे ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

5 घंटे ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

5 घंटे ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

19 घंटे ago