मुंबई हमलें में वांछित आंतकवादी तहव्वुर राणा को अमरीका से भारत लाए जाने की खबर आज सभी अखबारों की पहली सुर्खी बनी है। जनसत्ता लिखता है- भारत का 16 साल का इंतजार खत्म, लाया गया तहव्वुर राणा। एनआइए ने अदालात से मांगी बीस दिन की हिरासत। दैनिक ट्रिब्यून की सुर्खी है- सत्तरह साल बाद अमरीका से प्रत्यर्पण, दिल्ली हवाई अड्डे पर एनआईए ने किया गिरफ्तार।
राष्ट्रीय सहारा ने मौसम पर खबर सचित्र प्रकाशित की है। पत्र लिखता है- आंधी पानी से बदला मौसम का मिज़ाज। वहीं हिन्दुस्तान ने उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में आंधी तूफान से मची तबाही की खबर प्रकाशित की है। पत्र लिखता है- राहत के साथ आफत लाई बारिश।
अमरीकी बाजार में निर्यात को मिलेगा नया मुकाम, चीन पर 125 प्रतिशत शुल्क से भारत को केमिकल और इलेक्ट्रनिक्स सेक्टर के निर्यात में होगा फायदा।
दैनिक जागरण की सुर्खी है। पर्यटन क्षेत्र में सहयोग ब़ढाएंगे भारत और जापान। चौथी संयुक्त कार्य समुह बैठक में लिया गया फैसला- जनसत्ता की खबर है।
एशियाई शेरों की गणना में होगा एआई का उपयोग, 11 से 13 मई तक राज्य के 11 जिलो में होगी गिनती। राजस्थान पत्रिका की सुर्खी है।
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है।…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…
भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…
भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…
भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…