अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- 9 जुलाई तक समझौता न करने वाले देशों पर फिर से पारस्परिक शुल्क लगेगा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि 9 जुलाई तक समझौता करने में विफल रहने वाले देशों पर वह फिर से पारस्परिक शुल्क लगाएंगे। इन देशों को शुल्क पर तीन महीने का विराम दिया गया है। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद उन्‍होंने कहा कि अगर हम दोनों पक्षों के लिए उचित समझौते पर नहीं पहुंच पाते हैं तो हम फिर से पारस्परिक शुल्क लगा देंगे।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने अमेरिकी वस्तुओं पर जवाबी शुल्क नहीं लगाने वाले सभी व्यापारिक साझेदार देशों से आयात पर शुल्क में विराम की घोषणा की थी। इनमें लगभग 75 देश शामिल हैं जिन्होंने बातचीत करने के लिए ट्रम्प प्रशासन से संपर्क करने का विकल्प चुना है। भारत अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा कर रहा है।

Editor

Recent Posts

यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के लिए अमरीका, यूक्रेन और रूस आज अबूधाबी में बातचीत शुरू करेंगे

यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के लिए अमरीका, यूक्रेन और रूस आज अबूधाबी में बातचीत…

25 मिनट ago

गंगोत्री धाम के कपाट आज दोपहर 12:05 बजे शीतकाल के लिए होंगे बंद

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री धाम के कपाट आज दोपहर 12 बजकर 5…

44 मिनट ago

गोवर्धन पूजा आज देशभर में मनाई जा रही है

गोवर्धन पूजा आज देशभर में मनाई जा रही है। उत्तर प्रदेश में स्थानीय लोगों के…

53 मिनट ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से फोन पर बातचीत की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल शाम रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से…

1 घंटा ago