सभापति जगदीप धनखड के खिलाफ विपक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस पर राज्यसभा में जमकर हंगामा होने की ख़बर आज सभी अख़बारों की पहली सुर्खी बनी है। अविश्वास प्रस्ताव पर संग्राम, सरकार बोली, विपक्ष ने सदन की गरिमा गिराई- अमर उजाला की सुर्खी है। वहीं, हिन्दुस्तान लिखता है- अविश्वास प्रस्ताव पर हंगामा, राज्यसभा ठप।
28 साल बाद शीतलहर का स्वागत, 12 और 13 दिसम्बर को येलो अलर्ट घोषित किया गया- नवभारत टाइम्स की सुर्खी है। वहीं, दैनिक जागरण ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ में गिरी बर्फ की मनमोहक तस्वीरें प्रकाशित की हैं।
नए शब्दकोश में 2047 के लिए 47 शब्दों की पहचान- जनसत्ता में है। पत्र लिखता है- भविष्य के भारत के लिए नई शब्दावली, समावेशिता, स्थिरता और तकनीकी उन्नति को करेंगे परिभाषित।
शतरंज में आखिरी बाजी आज, गुकेश जीते तो बन जाएंगे सबसे युवा वर्ल्ड चैम्पियन- दैनिक भास्कर ने यह ख़बर अपने खेल पन्ने पर प्रकाशित की है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज चक्रवात की चेतावनी और समुद्री मौसम सेवाओं संबंधी…
डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट आज ओडेंस में शुरू हो रहा है। दो ओलंपिक पदक विजेता…
निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के प्रयास…
केंद्र सरकार ने कैंसर रोधी दवाओं पर लाभ को अधिकतम खुदरा मूल्य के 30% तक…
सरकार ने राष्ट्रीय इस्पात नीति-विजन 2047 का मसौदा तैयार कर लिया है। ये वैश्विक स्तर…
भारत में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या इस वर्ष जून के अंत तक बढ़कर 111 करोड़…