वायरल न्यूज़

आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 12 मार्च 2025

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की मॉरीशस यात्रा से संबंधित खबरें सभी अखबारों में हैं। हरिभूमि की सुर्खी है- प्रधानमंत्री मोदी का मॉरीशस में हुआ ग्रैंड वेलकम। नवभारत टाइम्‍स लिखता है- भोजपुरी के रंग में रंगे नज़र आए पीएम मोदी, बोले- मॉरीशस मिनी इंडिया जैसा। प्रधानमंत्री मोदी को मॉरीशस का सर्वोच्‍च सम्‍मान से सम्‍मनित करने को हिन्‍दुस्‍तान ने सचित्र दिया है।

गृहमंत्री अमित शाह का यह कहना कि भारतीय संस्‍कृति का अमूल्‍य गहना है पूर्वोत्‍तर, राष्‍ट्रीय सहारा में है।
घुसपैठ पर नकेल, बिना वॉरंट होगी गिरफ्तारी शीर्षक से राजस्‍थान पत्रिका लिखता है, बनेगा नया कानून, केन्‍द्र सरकार ने लोकसभा में पेश किया अप्रवासन और विदेशी विधेयक।

प्‍लास्टिक घटा रहा है अनाज की पैदावार, हिन्‍दुस्‍तान ने इसे चिन्‍ताजनक बताते हुए लिखा है- कि प्‍लास्‍टिक प्रदूषण अब सिर्फ समुद्र या जल स्रोतों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि खाद्य सुरक्षा पर भी खतरा पैदा कर रहा है।

होली पर मौसम भी होगा गुलाबी। दैनिक जागरण ने इसे प्रमुखता से देते हुए लिखा है कि उत्‍तर भारत में होली पर ज्‍यादातर राज्‍यों में कहीं तेज़, तो कहीं हल्‍की वर्षा होने का पूर्वानुमान है।

Editor

Recent Posts

NHRC ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों से महाराष्ट्र के शहरों में बालिकाओं की बिक्री और तस्करी की खबरों पर स्वत: संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में प्रकाशित उस खबर पर संज्ञान लिया है, जिसमें…

9 घंटे ago

आईएनएस सह्याद्रि ने बुसान में भारत-कोरिया गणराज्य नौसेना द्विपक्षीय अभ्यास संपन्न किया

भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि ने 29 अक्टूबर, 2026 को कोरिया गणराज्य के बुसान…

11 घंटे ago

APEDA ने अरुणाचल प्रदेश के ज़िरो से दुबई तक 1.5 मीट्रिक टन (एमटी) कीवी के प्रायोगिक निर्यात में सहायता की

भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 'कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य…

11 घंटे ago

एपीडा ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से दुबई तक 1.3 मीट्रिक टन सिंदूरी अनार के निर्यात में मदद की

केंद्र सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात…

11 घंटे ago