पाकिस्तान ने कुछ ही घंटे मे तोड़ा संघर्ष विराम, सभी अख़बारों की सुर्खी है। जनसत्ता ने इसे संघर्ष, अल्प विराम का नाम दिया है। दैनिक भास्कर कहता है- बाज़ नहीं आ रहा पाकिस्तान, संघर्ष विराम के तीन घंटे बाद ही समझौता तोड़ा। अमर उज़ाला ने बड़ा सवाल किया है- क्या भरोसे लायक है पाकिस्तान? पत्र आगे लिखता है- पड़ोसी देश का दागदार इतिहास है, उसका चरित्र धोखा देने वाला है। पर, भारत हमेशा दिखाता रहा है बडप्पन। राजस्थान पत्रिका ने राजस्थान के ग्रामीणों में जोश, सतर्कता और देशभक्ति के जज्बे को प्रमुखता से देते हुए लिखा है, न डरे न थमे, जोश, जज्बे से जिंदगी जिंदाबाद। ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत, कंधार कांड के मास्टर मांइड समेत पांच शीर्ष आतंकी ढेर- राष्ट्रीय सहारा की ख़बर है।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के टेस्ट मैच से सन्यास लेने की इच्छा हिन्दुस्तान सहित अधिकतर अख़बारों में है। पत्र ने बी.सी.सी.आई. के इस अनुरोध को भी दिया है कि विराट अपने फैसले पर पुनर्विचार करे।
हैदराबाद में मिस वर्ल्ड 2025 का आगाज़ 110 प्रतियोगी हुई शामिल। दैनिक जागरण ने इसे प्रमुखता से देते हुए लिखा है- रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ प्रतियोगियों ने दिया परिचय।
भुवनेश्वर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने RBI के डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का…
NCB द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' के तहत 38 टीमों ने असम, मिजोरम और मणिपुर…
राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने 27 राज्य जैव विविधता बोर्डों (एसबीबी) और दो केंद्र…
बंगाल की खाड़ी के मध्य-पूर्व और दक्षिण-पूर्व में बना कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व की…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित भव्य एअर शो ‘विंग्स ओवर…
भारत ने पाकिस्तान पर भारत को बदनाम करने और आर्थिक संकट, अराजकता तथा मानवाधिकार उल्लंघन…