लाओ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को आज अधिकतर अखबारों ने प्रमुखता दी है। अमर उजाला लिखता है पश्चिम एशिया में जल्द बहाल हो शांति और स्थिरता, युद्ध समस्या का समाधान नहीं। दैनिक ट्रिब्यून और पंजाब केसरी ने लिखा है युद्ध से कोई समाधान नहीं और चीन को भी सुनाई खरी-खरी।
दैनिक जागरण ने ईस्ट एशिया सम्मेलन से हटकर कनाडा के प्रधानमंत्री से प्रधानमंत्री मोदी की भेंट को पहले पन्ने पर स्थान दिया है। वहीं, हिन्दुस्तान के अनुसार समुद्री क्षेत्र में चीन की हरकतों से अमरीका चिन्तित।
जनसत्ता की खबर है- हरियाणा में 15 अक्तूबर को शपथ ले सकती है नई सरकार। अब किसी भी क्षेत्रीय दल से गठबंधन नहीं करेगी बहुजन समाज पार्टी, पार्टी प्रमुख मायावती का यह बयान राष्ट्रीय सहारा के बॉक्स में है।
दैनिक भास्कर ने एक शोध अध्ययन का हवाला देते हुए लिखा है-पर्सनल लोन लेने में हरियाणा सबसे आगे मध्य प्रदेश सबसे पीछे।
वहीं, इकोनॉमिक टाइम्स की खबर है- औद्योगिक उत्पादन निगेटिव जोन में अगस्त में आई आई पी ग्रोथ भी मानइस में रही। हरिभूमि की सुर्खी है परमाणु हथियारों से दुनिया को मुक्त करने के प्रयास करने वाले निहो हिंदाक्यो को इस बार का नोबल पुरस्कार।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड द्वारा एफएमसी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बेन कैपिटल इन्वेस्टर्स, एलएलसी द्वारा प्रबंधित और/या सलाह दिए गए…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने चूबू इलेक्ट्रिक पावर कंपनी नीदरलैंड्स बी.वी. द्वारा कंटीन्यूम ग्रीन एनर्जी…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बीएनपी परिबास कार्डिफ द्वारा इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में…
उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज उप-राष्ट्रपति भवन में इंडियन डिफेंस एस्टेट्स सर्विस (2025 बैच)…