प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मॉरिशस के प्रधानमंत्री के बीच वार्ता की ख़बर को लगभग सभी अख़बारों ने अपनी सुर्खी बनाया है। राष्ट्रीय सहारा लिखता है- व्यापार लोकल करेंसी में, मॉरिशस के लिए विशेष आर्थिक पैकेज।
नेपाल में अंतरिम सरकार के प्रमुख के चयन को लेकर चल रही गहमा-गहमी भी अख़बारों की सुर्खी बनी है। हिन्दुस्तान लिखता है- दिनभर चला बैठकों का दौर, लेकिन सहमति नहीं। नेपाल में नेतृत्व पर बंटे नौजवान। एक सौ चवालीस भारतीयों को काठमांडू से विशेष विमान के जरिए भारत लाने की ख़बर भी पत्र में है।
देशभर में एकसाथ मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर. की तैयारी में आयोग- दैनिक भास्कर की ख़बर है। पत्र लिखता है- दो लाख नए बी.एल.ओ. जुडेंगे, हर एक के जिम्मे दो सौ पचास घर होंगे।
देशबंधु ने आत्मनिर्भता शीर्षक से लिखा है- नौसेना को मिला थ्री-डी एयर सर्विलांस राडार। भारत में बने पहले लांजा-एन राडार को नौसेना के युद्धपोत पर सफलतापूर्वक तैनात किया गया।
संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…
अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…
जी-7 देशों ने बढ़ती तेल और डीजल की कीमतों को कम करने के लिए बड़ा…
भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…
भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…
मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…