आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 14 जनवरी 2025

पौष पूर्णिमा पर प्रयागराज में गंगा यमुना और अदृश्‍य सरस्‍वती-त्रिवेणी के संगम पर महाकुंभ में करोडों श्रद्धालुओं के पवित्र स्‍नान की खबर को आज के सभी समाचार पत्रों ने अपने प्रथम पृष्‍ठ पर अलग-अलग र्शीषक से सचित्र प्रकाशित किया है। दैनिक भास्‍कर की सुर्खी है- संगम तट पर छलका कुंभ, रात भर अखाडों में पूजन। अमर उजाला लिखता है- आस्‍था का महासागर, आज मकर संक्रांति पर पहला अमृत स्‍नान। वहीं राजस्‍थान पत्रिका ने लिखा है- पौष पूर्णिमा पर ठंडी हवाओं के बीच श्रद्धालुओं ने उठाया संगम स्‍नान का अदभुत आनंद उमडा आस्‍था और उमंग का जन-सैलाब।

कश्‍मीर के विकास से ही विकसित होगा देश- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के इस बयान को लोकसत्‍य ने अपनी पहली खबर बनाया है। वहीं जनसत्ता ने प्रधानमंत्री के सोनमर्ग सुरंग उद्घाटन को सचित्र प्रकाशित करते हुए, प्रधानमंत्री के हवाले से लिखा है- सही समय पर पूरे करूंगा सारे वादे। वीर अर्जुन ने उमर अब्‍दुला का बयान दिया है दिल कहता है प्रधानमंत्री बहुत जल्‍द अपना वादा पूरा करेंगे।

चीन सीमा पर हमारी तैनाती संतुलित और पुख्‍ता, सर्दियों में भी कम नहीं होंगे सैनिक जनरल उपेंद्र द्विवेदी का बयान अमर उजाला की खबर है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी कल महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम…

1 मिनट ago

भारतीय रेलवे ने नेपाल में जनकपुर धाम को भारत में अयोध्या से जोड़ने वाली साप्ताहिक ट्रेन सेवा को मंजूरी दी

भारत-नेपाल कनेक्टिविटी को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, इंडियन रेलवे…

3 मिनट ago

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू

भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हो गया…

1 घंटा ago

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के उपायों की समीक्षा की

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण…

2 घंटे ago

ओडिशा के हर गरीब को मिलेगा पक्का घर, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी तत्काल 5 लाख पीएम आवास की सौगात

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज ओडिशा…

2 घंटे ago