आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 14 नवंबर 2024

बुलडोजर कार्रवाई के ख्रिलाफ सर्वोच्‍च न्‍यायालय का निर्देश आज के ज्‍यादातर अख़बारों की पहली सुर्खी है। राजस्‍थान पत्रिका ने न्‍यायालय के हवाले से लिखा है- अधिकारी जज नहीं, मनमाने ढंग से घर ढहाने पर उसे खुद के खर्च पर दोबारा बनवाना होगा। दैनिक जागरण की सुर्खी है- सुप्रीम कोर्ट ने कहा- सिर्फ आरोपित या दोषी होने के आधार पर नहीं की जा सकती कार्रवाई। नवभारत टाइम्‍स ने इसे शीर्षक दिया है- बुलडोजर न्‍याय का अतिक्रमण ध्‍वस्‍त। हरिभूमि ने न्‍यायालय के हवाले से लिखा है- हमारा आदेश अनुच्‍छेद 142 के तहत।

जनसत्‍ता की हेडलाइन है- देश में सबसे प्रदूषित रही राजधानी, दिल्‍ली की वायु गुणवत्‍ता इस मौसम में पहली बार गम्‍भीर श्रेणी में पहुंची। एक सौ सोलह दिन दमघोंटू हवा के। राष्‍ट्रीय सहारा लिखता है- एयर इमरजेंसी के हालात। दैनिक ट्रिब्‍यून ने लिखा है- सिटी ब्‍यूटीफुल, चंडीगढ़ का भी दिल्‍ली जैसा हाल।

हिन्‍दुस्‍तान ने दिल्‍ली के रोहिणी में डिजिटल अरेस्‍ट कर एक बुजुर्ग से दस करोड़ रुपये ठगे जाने का समाचार पहले पन्‍ने पर दिया है।

हरियाणा में सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आरक्षण के कोटे में कोटा व्‍यवस्‍था लागू होने का समाचार भी अख़बारों में है।

कश्‍मीर के ऊंचे इलाकों में हिमपात पर देशबंधु के शब्‍द हैं- बर्फ से सफेद होने लगे पहाड़।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिन की श्रीलंका यात्रा पर कोलंबो पहुंचे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज तीन दिन की श्रीलंका यात्रा पर कोलंबो पहुंचे। इस यात्रा…

3 घंटे ago

ब्रिटेन ने भारत की कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग योजना को मान्यता दी

भारतीय निर्यातकों के लिए एक बड़ी राहत के तौर पर, ब्रिटेन ने भारत की कार्बन…

3 घंटे ago

बेंगलुरु में वनों पर भारत-जापान संयुक्त कार्य समूह की 7वीं बैठक आयोजित हुई

वन क्षेत्र में सहयोग पर भारत-जापान संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की 7वीं बैठक 8 सितंबर…

3 घंटे ago

भारत और मोरक्को के बीच संयुक्त रक्षा समिति की पहली बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और मोरक्को के बीच संयुक्त रक्षा समिति की पहली बैठक 8 सितंबर 2026 को…

3 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने मोइरांग में आईएनए संग्रहालय और सैनिक स्कूल इम्फाल का दौरा किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज मणिपुर के मोइरांग में आईएनए संग्रहालय का दौरा किया…

4 घंटे ago