आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 14 अक्टूबर 2024

पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्‍टर प्‍लान की तीसरी वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का बयान आज के अधिकतर अखबारों में है। हरिभूमि ने इसे बाक्‍स में देते हुए लिखा है- पीएम गतिशक्ति मास्‍टर प्‍लान को देश के बुनियादी ढांचे में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाला कदम बताया।

पीएम इंटर्नशिप योजना शुरू होने के 24 घंटे में ही डेढ लाख से अधिक रजिस्‍ट्रेशन को दैनिक भास्‍कर ने सुर्खी बनाया है। 24 सेक्‍टर्स की एक सौ 92 कपंनियों की ओर से 90 हजार से अधिक इंटर्नशिप अवसरों की पेशकश।
गुजरात में पांच हजार करोड रुपये की कोकेन की बरामदगी दैनिक जागरण सहित कई अखबारों में है। देश में ड्रग्‍स तस्‍करी के सबसे बडे सिंडिकेट का हो रहा पर्दाफाश, अब तक 13 हजार करोड रुपये की ड्रग्‍स की जा चुकी है बरामद।

राजधानी दिल्‍ली में वायु प्रदूषण फिर बढा। सांसो पर संकट शीर्षक से हिन्‍दुस्‍तान लिखता है- दिल्‍ली में आतिशबाजी और पडोसी राज्‍यों में पराली जलने से बढा प्रदूषण।

सेंट्रल कंस्‍यूमर प्रोटेक्‍शन अथॉरिटी- सीसीपीए की कैब सेवा प्रदाता ओला के खिलाफ कार्रवाई नवभारत टाइम्‍स के पहले पन्‍ने पर है। ओला को देना होगा ऑप्‍शन, कस्‍टमर खुद तय करेगा कि रिफंड अकाउंट में चाहिए या कूपन के जरिए। सीसीपीए ने कहा राइड का बिल देना ज‍रूरी।

त्‍यौहारी सीजन में सफर करने वालों के लिए खुशखबरी राजस्‍थान पत्रिका में है। कई घरेलू मार्गों पर उडानें पिछले साल के मुकाबले सस्‍ती, दिवाली पर हवाई किराया 25 प्रतिशत तक घटा।

Editor

Recent Posts

सरकार ने दिव्यांगजन और दिव्यांगजनों के वाहनों के लिए छूट वाले फास्टैग (FASTags) जारी करने के दिशा-निर्देशों में संशोधन किया

नागरिकों के लिए जीवन को आसान बनाने को बढ़ावा देते हुए और दिव्यांगजनों के लिए…

12 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज ‘तरकश’ सद्भावना यात्रा पर केन्या के मोम्बासा पहुंचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का उन्नत सुविधाओं से युक्त स्टील्थ फ्रिगेट जहाज तरकश अपनी…

13 घंटे ago

भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशियाई खेलों के हॉकी फाइनल में पंहुचा

जापान एशियाई खेलों में भारत पाकिस्‍तान को हराकर हॉकी के फाइनल में पहुंचा। आखिरी मिनट…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपीएससी के शताब्दी समारोह में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में संघ लोक सेवा आयोग…

13 घंटे ago

पाकिस्तान के हवाई हमलों में अफ़ग़ानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में 9 नागरिकों की मौत

अफ़गानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में पाकिस्तान के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों…

15 घंटे ago