प्रख्यात तबला वादक जाकिर हुसैन के निधन का समाचार आज सभी अखबारों के पहले पन्ने पर है। अमर उजाला की सुर्खी है- सम पर जिंदगी… थम गई थाप। दैनिक भास्कर लिखता है- तबले ने अपना उस्ताद खोया, थम गई थिरकन। हिन्दुस्तान की खबर है- तबले के उस्ताद जाकिर हुसैन नहीं रहे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक की मुलाकात की खबर सभी अखबारों ने सचित्र प्रकाशित की है। जनसत्ता लिखता है- दिसानायक ने कहा श्रीलंका में नहीं होने देंगे भारत विरोधी गतिविधियां। हरिभूमि की खबर है- मछुआरों के मुद्दे का हिंसा से इतर मानवीय दृष्टिकोण से समाधान ढूंढने पर सहमत भारत-श्रीलंका।
दिल्ली एनसीआर की हवा में फिर घुला जहर, एक्यूआई चार सौ के पार, ग्रैप-4 की पाबंदियां लागू। राष्ट्रीय सहारा सहित अधिकतर अखबारों की खबर है। राजस्थान पत्रिका लिखता है- अब पूरे देश की प्रदूषण समस्या पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, केंद्र से मांगा प्रदूषित शहरों का ब्यौरा।
दैनिक भास्कर ने बर्फ से ढके केदारनाथ धाम की मनमोहक तस्वीर प्रकाशित की है। पत्र लिखता है- आठ दिन में एक फीट बर्फ गिरी, चारों ओर सफेदी, तीव्र बर्फबारी का दौर 22 दिसंबर के बाद। हिन्दुस्तान लिखता है- कड़ाके की ठंड के बीच दिल्ली में दो दिन का येलो अलर्ट जारी।
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…