अंतर्राष्ट्रीय

फ्रांस के मेयोट द्वीप में चक्रवात चिडो के कहर से सैकड़ों लोगों के मारे जाने की आशंका

फ्रांस के मेयोट द्वीप पर हिंद महासागर में आए तूफान चिडो से बडे पैमाने पर हुई तबाही के बीच सैकड़ों लोगों के मारे जाने की आशंका है। अभी तक वहां बीस लोगों की मृत्‍यु की पुष्टि की गई है लेकिन स्‍थानीय प्रशासन का कहना है कि मृतकों की संख्‍या सैकड़ों या हजारों में हो सकती है। प्रशासन ने इस सिलसिले में चेतावनी भी जारी की है। माना यह जा रहा है कि इस द्वीप पर 90 वर्षों में यह सबसे भयानक तूफान है। मेडागास्‍कर और मोजांबिक तट के पास स्थित इस द्वीप पर तूफान आने के बाद से बिजली गुल है और राहत सहायता की मांग की जा रही है।

फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि वे तूफान से हुए नुकसान को देखते हुए राष्‍ट्रीय शोक घोषित करेंगे।

Editor

Recent Posts

FSSAI ने चाय में कीटनाशकों के अधिकतम सीमा तय करने के लिए नए नियमों का मसौदा जारी किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…

3 घंटे ago

केन्‍द्र ने पंजाब सरकार से मादक पदार्थों की बिक्री और दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर रिपोर्ट मांगी

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…

4 घंटे ago