आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 18 अगस्त 2025

उपराष्‍ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्‍मीदवार की घोषणा, प्रधानमंत्री मोदी की दिल्‍ली को सडकों की सौगात, चुनाव आयोग की प्रेस कान्‍फ्रेंस, जम्‍मू-कश्‍मीर के कठुआ में बादल फटने सहित विभिन्‍न खबरें सभी समाचार पत्रों के पहले पन्‍ने की सुर्खी बनी हैं।

नवभारत टाइम्‍स लिखता है- राधाकृष्‍णन एनडीए के उपराष्‍ट्रपति उम्‍मीदवार। हिन्‍दुस्‍तान ने बताया है- राधाकृष्‍णन दक्षिण भारत में भाजपा का अहम चेहरा। दैनिक भास्‍कर के अनुसार ओबीसी समुदाय से हैं-राधाकृष्‍णन, समर्थक उन्‍हें तमिलनाडु का ‘मोदी’ कहते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा दिल्‍ली में 11 हजार करोड की सडकों का उद्घाटन और उनके बयान अखबारों में प्रमुखता से हैं- हिन्‍दुस्‍तान ने पीएम का बयान दिया है- दिल्‍ली को विकास का मॉडल बनाएंगे। राजस्‍थान पत्रिका और राष्‍ट्रीय सहारा ने पीएम के हवाले से लिखा है – संविधान सिर पर रखने वाले ही उसे कुचलते थे, सत्‍ता में रहते बनाए अन्‍यायपूर्ण कानून।

दैनिक भास्‍कर और पंजाब केसरी ने लिखा है – चुनावी शुद्धता पर आर-पार, सात दिन में हलफनामा या माफी, तीसरा विकल्‍प नहीं। जनसत्‍ता के अनुसार – चुनाव आयोग की राहुल को ललकार, हलफनामा या माफी नहीं तो आरोप निराधार। दैनिक भास्‍कर ने खास खबर छापी है- डिजाइनर बेबी का ट्रैंड, हाई आईक्‍यू के लिए लाखों खर्च ताकि बच्‍चा बेहतर प्रदर्शन करे, एआई को चुनौती दे सके।

Editor

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया

जम्मू-कश्मीर में मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ में चाय बागान का दौरा किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी असम के दौरे पर हैं। वे कल रात लगभग नौ बजे डिब्रूगढ़…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री…

5 घंटे ago

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में चंडीगढ में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा…

7 घंटे ago

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नौ माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कल 30 लाख रुपये के कुल इनाम वाले नौ नक्सलियों…

7 घंटे ago

नए आयकर अधिनियम, डिजिटल भुगतान के लिए दो चरणों में सत्‍यापन और पैन कार्ड आवेदन के लिए संशोधित नियम आज से लागू

आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रमुख वित्तीय नियमों में बदलाव…

7 घंटे ago