आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 19 अप्रैल 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमरीकी कारोबारी एलन मस्क की टेलीफोन पर बातचीत को जनसत्ता और अमर उजाला ने पहली सुर्खी बनाया है। लिखा है अमरीका के साथ प्रौद्योगिकी और साझेदारी मजबूत करेगा भारत। इसी खबर पर दैनिक ट्रिब्यून, वीर अर्जुन और नवभारत टाइम्स के शब्द हैं- प्रौद्योगिकी और नवाचार पर चर्चा हुई।

राजस्‍थान पत्रिका के अनुसार- मंदी के डर से मंद पड़े ट्रंप, आईएमएफ ने भी चेताया।

पंजाब केसरी, हिन्‍दुस्‍तान और राष्‍ट्रीय सहारा की खबर है- पंजाब में ग्रेनेड अटैक करवाने वाला बब्‍बर खालसा का आंतकी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्‍पी अमरीका में गिरफ्तार।

दैनिक जागरण, हरिभूमि और देशबन्‍धु ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रणधीर जयसवाल के बयान को सुर्खी बनाया है- भारत पर अनावश्‍यक टिप्‍पणी की जगह अपने यहां हिन्‍दुओं की सुरक्षा पर ध्‍यान दे बांग्‍लादेश।

बिज़नेस स्टैंडर्ड की खबर है- सोने का आयात 192 प्रतिशत बढ़ा, फॉरेक्‍स रिजर्व में सोने की हिस्‍सेदारी छह साल में दोगुनी।

इकोनॉमिक टाइम्‍स और राष्‍ट्रीय सहारा ने केन्‍द्रीय श्रम और रोज़गार मंत्री मनसुख मांडविया के हवाले से लिखा है- ईपीएफओ का नया वर्जन एक से दो महीने में लॉंच होगा।

दैनिक भास्‍कर के अनुसार एम्‍स नई दिल्‍ली दुनिया के सौ बेहतरीन अस्‍पतालों में शामिल हुआ, 25 पायदान की छलांग लगाई।

हिन्‍दुस्‍तान की यह खबर ध्‍यान आकर्षित करती है- इसरो अंतरिक्ष में भेजेगा आठ पैरों वाला भालू- वॉटर बीयर, इससे डीएनए का अध्‍ययन किया जाएगा।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने “ऑपरेशन परिवर्तन” के तहत 5,165 एकड़ में फैली अवैध गांजे की खेती नष्ट की

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक महीने तक…

1 घंटा ago

भारत ट्यूलिप ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से पारंपरिक कारीगरों की बाजार तक पहुंच बढ़ाई

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी) के माध्यम…

1 घंटा ago

महाराष्ट्र के 305 तालुका सूखाग्रस्त घोषित, किसानों को मिलेगी पांच हजार रुपये की सहायता

महाराष्ट्र के 358 तालुकों में से 305 को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र…

2 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और कनाडा की विदेश मंत्री ने व्यापार और ऊर्जा सहित कई क्षेत्रों में प्रगति पर चर्चा की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज व्यापार…

2 घंटे ago

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन…

2 घंटे ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम को पांच वर्षों के लिए 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) को…

2 घंटे ago