पाकिस्तान पर भारत को न मध्यस्थता स्वीकार थी, न है, न कभी करेंगे- अमरीका के दबाव में भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम रोकने के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के दावे पर प्रधानमंत्री मोदी की दो टूक राष्ट्रीय सहारा और जनसत्ता सहित सभी अखबारों की प्रमुख खबर है। अमर उजाला ने लिखा है- ट्रंप से बोले मोदी भारत की सख्त कार्रवाई के बाद घुटने टेकने पर मजबूर हुआ पाकिस्तान, व्यापार की इसमें कोई भूमिका नही।
इस्राइल-ईरान संघर्ष पर दैनिक भास्कर ने लिखा है ट्रंप की आत्म समर्पण की धमकी को ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई ने किया खारिज, पहली बार इस्राइल पर ईरानी हाइपरसोनिक मिसाइल।
राजस्थान पत्रिका की सुर्खी है- नौसेना के बेड़े में आया पहला स्वदेशी पनडुब्बी रोधी युद्धपोत आईएनएस अर्णाला। दुश्मन की पनडुब्बियों को करेगा तबाह।
नवभारत टाइम्स के आर्थिक पन्ने की सुर्खी है- केन्द्र सरकार ने दी कर्मचारियों को बड़ी राहत, यूनिफाइड पेंशन स्कीम में आने वाले केन्द्रीय कर्मचारियों को भी सेवानिवृ्त्ति और मृत्यु ग्रैच्युटी का लाभ मिलेगा।
दैनिक भास्कर की खबर है- केदारनाथ के लिए हेली सर्विस 23 जून से बंद, बुकिंग रोकी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज झारखंड के रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें वार्षिक…
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डॉट) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास…
राजकोट स्थित आरके विश्वविद्यालय में “विकसित भारत युवा संवाद” प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया,…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…
पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…