एससी और एसटी कोटे के भीतर नए कोटे को सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति। जनसत्ता सहित सभी अखबारों की खबर है। पत्र लिखता है- सात सदस्यीय पीठ ने पांच न्यायाधीशों की पीठ के फैसले को 6-1 के बहुमत से पलटा। देशबन्धु की सुर्खी है- आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बडा फैसला, एससी, एसटी का उप वर्गीकरण कर सकती हैं सरकारें।
अमर-उजाला ने हिमाचल और उत्तराखंड में बादल फटने से मची तबाही की खबर सचित्र प्रकाशित की है। 22 की मौत 54 लापता, सतलुज और ब्यास उफान पर, केदारनाथ यात्रा भी रोकनी पडी।
अब स्वपनिल ने दिया देश को ब्रॉन्ज, ओलांपिक में पहली बार भारत की शूटिंग में हैट्रिक, दैनिक भास्कर की सुर्खी है।
बेरूत में मारे गए हिज्बुल्लाह कमांडर का शव मलबे से मिला, तनाव बढता देख भारत ने अपने नागरिकों से लेबनान छोडने को कहा। नवभारत टाइम्स की खबर है।
पोष्टिक भोजन जुटा पाने में असमर्थ हैं अधिकांश भारतीय। दुनिया के अन्य देशों की तुलना में भारत में कम लोग भूखे रह रहे हैं, लेकिन जंक फूड का चलन तेजी से बढ रहा है, हिन्दुस्तान की सुर्खी है।
सावन शिवरात्री आज, 19 साल बाद दुर्लभ सहयोग, पंजाब केसरी की खबर है। पत्र लिखता है सडकों पर कावडियों में भोले बाबा की भक्ति को लेकर मची धूम, समापन आज।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…