आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 20 मार्च 2025

आज सभी समाचार पत्रों ने दो सौ 86 दिन के बाद सुनीता विलियम्‍स और विल्‍मोर बुच की अंतरिक्ष से वापसी को अपनी सुर्खी बनाया है। जनसत्ता लिखता है- अतंरिक्ष में दो सौ 86 दिन बिताने के बाद पृथ्‍वी पर लौटीं सुनीता विलियम्‍स और विल्‍मोर। राष्‍ट्रीय सहारा की सुर्खी है- सुनीता विलियम्‍स अंतरिक्ष में सबसे ज्‍यादा चहलकदमी करने का महिला अंतरिक्ष यात्री का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

दो हजार के यूपीआई लेनदेन पर मिलेगी प्रोत्‍साहन राशि अमर उजाला की खबर है। हिन्‍दुस्‍तान लिखता है- केंद्र ने मंजूर की 15 सौ करोड रुपये की प्रोत्‍साहन योजना।

वहीं राजस्‍थान पत्रिका ने इंदौर में रंगपंचमी पर गेर त्‍योहार की तस्‍वीर प्रकाशित की है। पत्र लिखता है- इंदौर रंगों से सराबोर, टैंकरों से रंग की बौछार हुई तोपों से उडाया गुलाल।

आज विश्‍व गौरेया दिवस पर अमर उजाला ने अपनी रिपोर्ट प्रकाशित की है। पत्र लिखता है- कंक्रीट से बढते जंगलों से कम हुई गौरैया की संख्‍या। फ्लैट कल्‍चर में घरों के अन्‍दर घोसला बनाने की संभावना नहीं, कबूतरों ने उनके आशियानों पर किया कब्‍जा।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने नागरिकों को सतर्क रहने और हवाई हमले की स्थिति में घरों में रहने की सलाह दी

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…

9 घंटे ago

भारत में बॉक्सिंग व्यवस्था को मज़बूत करने के लिए NSDF और SAI ने इंडियन ऑयल के साथ साझेदारी की

राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…

9 घंटे ago

लद्दाख भारत का अभिन्न अंग है; चीन के इनकार से यह तथ्य नहीं बदल सकता: विदेश मंत्रालय

भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…

10 घंटे ago

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…

10 घंटे ago

आयुष मंत्रालय ने चार पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में त्वचा सम्बंधी विकारों के उपचार के लिए दिशानिर्देश जारी किए

आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…

10 घंटे ago