आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 21 नवंबर 2024

महाराष्‍ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों से जुडी खबरें सभी समाचार पत्रों ने पहले पन्‍ने पर सचित्र प्रकाशित की हैं। जनसत्ता की हेडिंग है- नतीजा पूर्व सर्वेक्षण: महाराष्‍ट्र में भाजपा गठबंधन को बढत झारखंड में कांटे की टक्‍कर। दैनिक भास्‍कर ने लिखा है- दोनों राज्‍यों में पिछली बार के मुकाबले मतदान बढा, महाराष्‍ट्र में 65, झारखंड में 68 प्रतिशत वोटिंग, आंकडें बढेंगे। दैनिक ट्रिब्‍यून ने इस खबर को शीर्षक दिया है। दोनों राज्‍यों में भाजपा गठबंधन को बहुमत का अनुमान। राजस्‍थान पत्रिका की हेडिंग है- ऐग्जिट पोल सच तो खिलेगा कमल।

पी.एम. मोदी की अफ्रीका यात्रा को भी अख़बारों ने कवर किया है। अमर उजाला ने गयाना के राष्‍ट्रपति इरफान अली के हवाले से लिखा है- मोदी दुनियाभर के नेताओं के बीच चैम्पियन। पी.एम. मोदी को गयाना और बारबडोस देंगे सर्वोच्‍च सम्‍मान- लोकसत्‍य ने प्रमुखता से छापा है।

प्रदूषण से जुड़ी खबरें भी अख़बारों ने पहले पन्‍ने पर दी है। राष्‍ट्रीय सहारा का शीर्षक है- राजधानी में पीक पर पहुंचा हवा में ज़हर। दिल्‍ली सरकार के पचास प्रतिशत कर्मी घर से करेंगे काम।

केरल में 24 घंटे चलने वाली देश की पहली ऑनलाइन कोर्ट शुरू- राजस्‍थान पत्रिका में है। पत्र लिखता है- अब कोर्ट के चक्‍कर काटने की जरूरत नहीं, लोग कहीं से भी दायर कर लड़ सकेंगे केस।

हिन्‍दुस्‍तान ने बोस्‍टन के विमन्‍स हॉस्पिटल के एक अध्‍ययन के हवाले से लिखा है- वर्कआउट के बावजूद ज्‍यादा बैठना खतरनाक।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

12 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

12 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

12 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

13 घंटे ago