आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 22 जुलाई 2025

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्‍तीफा आज के सभी अखबारों की बडी खबर है। जनसत्ता की सुर्खी है- संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन ही स्‍वास्‍थ्‍य कारणों का हवाला देते हुए दिया त्‍यागपत्र। राष्‍ट्रीय सहारा का कहना है- सत्र के दौरान इस्‍तीफा देने वाले पहले उपराष्‍ट्रपति।

मॉनसून सत्र की हंगामेदार शुरूआत पर देशबन्‍धु ने लिखा है- विपक्ष ने की ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा की मांग। लोकसत्‍य ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के हवाले से लिखा है- ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा को सरकार तैयार। वहीं पंजाब केसरी ने सत्र की शुरूआत पर प्रधानमंत्री मोदी के शब्‍दों को दिया है- मॉनसून सत्र विजयोत्‍सव की तरह, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ऐतिहासिक और 100 प्रतिशत लक्ष्‍य प्राप्‍त किए गए।

एक सौ 87 लोगों को मौत की नींद सुलाने वाले मुबंई ट्रेन धमाकों के सभी 12 अभियुक्‍त बरी। दैनिक जागरण के अनुसार बाम्‍बे हाईकोर्ट ने दस वर्ष बाद विशेष अदालत का फैसला पलटा, कहा अभियोजन विफल।

पहल शीर्षक से हिन्‍दुस्‍तान की खबर है- लाल आतंक के गढ़, गढ़चिरौली में एआई क्रांति। पुलिस युवाओं को दे रही आर्टिफिशियल इंटैजलजेंस और वेब डेवलपमेंट का प्रशिक्षण।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने नागरिकों को सतर्क रहने और हवाई हमले की स्थिति में घरों में रहने की सलाह दी

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…

3 घंटे ago

भारत में बॉक्सिंग व्यवस्था को मज़बूत करने के लिए NSDF और SAI ने इंडियन ऑयल के साथ साझेदारी की

राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…

3 घंटे ago

लद्दाख भारत का अभिन्न अंग है; चीन के इनकार से यह तथ्य नहीं बदल सकता: विदेश मंत्रालय

भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…

4 घंटे ago

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…

4 घंटे ago

आयुष मंत्रालय ने चार पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में त्वचा सम्बंधी विकारों के उपचार के लिए दिशानिर्देश जारी किए

आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…

4 घंटे ago