आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 26 मार्च 2025

दिल्‍ली हाइकोर्ट के न्‍यायमूर्ति जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ लगे आरोपों की जांच की ख़बर सभी अख़बारों की सुर्खी है। हिन्‍दुस्‍तान लिखता है- जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास पर जांच शुरू, हाई कोर्ट के तीन जजों की इनहाउस कमेटी ने मौका-मुआयना किया।

दिल्‍ली में पहली बार एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे पर ज़ोर- जनसत्‍ता की सुर्खी है।

डिजिटल फुटप्रिंट खंगलाकर टैक्‍स चोरी पकड़ेगी सरकार, मॉनसून सत्र में नया आयकर विधेयक-राजस्‍थान पत्रिका ने संसद शीर्षक से यह ख़बर प्रकाशित की है।

देहरादून की भारतीय सैन्‍य अकादमी में पहली बार महिला अधिकारियों को ट्रेनिंग दिए जाने का समाचार-राजस्‍थान पत्रिका ने दिया है। पत्र लिखता है- बुलन्‍द हौसलो से राह….आई.एम.ए. में पहली बार कदम रखेंगी महिलाएं, पुरुषों के साथ चल रही है ट्रेनिंग।

श्रीनगर में प्राकृतिक सुदंरता के सफल प्रदर्शन की उम्‍मीदें पूर्ण, ट्यूलिप गार्डन में 17 लाख से ज्‍यादा फूलों को निहारेंगे पर्यटक-देशबंधु की ख़बर है।a

Editor

Recent Posts

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

5 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

5 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के 6 किमी लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना के लिए 122 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…

6 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने वाराणसी मंडल के 614.75 किलोमीटर मार्ग पर ‘कवच 4.0’ के लिए 223 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…

6 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार – CT (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…

6 घंटे ago