भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड-सेबी की पूर्व अध्यक्ष माधवीपुरी बुच पर मुकादमें को आज के अधिकतर अखबारों ने मुख पृष्ठ पर दिया है। अमर उजाला की सुर्खी है- शेयर बाजार में कथित धोखाधडी़ के आरोपों में मुंबई की विशेष अदालत ने एफआईआर का दिया आदेश। कहा- पहली नज़र में नियामकीय चूक के सबूत, पांच अन्य पर भी दर्ज होगा केस।
उत्तराखंड में चमोली के माणा में बचाव अभियान पूरा होने को भी अखबारों ने सुर्खी बनाया है। वीर अर्जुन ने लिखा है- लापता चार और मजदूरों के शव मिले, हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हुई।
मतदाता सूची से जुडेंगे मोबाइल नंबर, नाम कटने और जुड़ने की मिलेगी जानकारी। दैनिक भास्कर लिखता है- मतदाता सूची में गड़बडी के आरोपों से निपटने की चुनाव आयोग की तैयारी।
युद्धग्रस्त यूक्रेन पर यूरोप की एकजुटता को दैनिक भास्कर ने सुर्खी बनाया है। यूक्रेन की सुरक्षा के लिए बुलाई गई लंदन समिट में यूरोप ने जेलेंस्की के लिए खोला खजाना, युद्धग्रस्त यूक्रेन को चालीस हजार करोड़ रुपये की मदद का ऐलान।
जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू हो रहे हैं।…
कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों…
यूरोप के कई देशों में बढ़ती महंगाई, कम वेतन और किफायती आवास की कमी के…
उडीसा के नये राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। उडीसा…
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कल रात एक सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत…
केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…