आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 30 जुलाई 2025

ऑपरेशन सिन्‍दूर पर लोकसभा में प्रधानमंत्री के वक्‍तव्‍य को सभी अखबारों ने प्रमुखता दी है। दैनिक जागरण, देशबन्‍धु, पंजाब केसरी, अमर उजाला और राष्‍ट्रीय सहारा ने लिखा है- दुनिया के किसी भी नेता ने ऑपरेशन सिन्‍दूर रोकने को नहीं कहा। दैनिक भास्‍कर की सुर्खी है- मोदी बोले, सिन्‍दूर से सिंधू तक पाकिस्‍तान पर बड़ी कार्रवाई। वहीं, राजस्‍थान पत्रिका के शब्‍द हैं- दुनिया का साथ मिला, कांग्रेस का नहीं।

जनसत्‍ता ने गृहमंत्री अमित शाह के इस बयान को मुख पृष्‍ठ पर स्‍थान दिया है- पहलगाम हमले के आतंकी ढेर किये गए। हिन्‍दुस्‍तान ऑपरेशन महादेव शीर्षक से लिखता है- पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले सैलानियों के परिजनों ने आतंकियों के खात्मे और सेना की कार्रवाई पर संतोष जताया।

इकोनॉमिक्‍स टाइम्‍स के अनुसार- ट्रेड डील पर छठे दौर की बातचीत के लिए भारत आएगा अम‍रीकी दल।

तीन दिन की गिरावट के बाद उभरा शेयर बाज़ार वीर अर्जुन के वाणिज्‍य पन्‍ने में है। पत्र यह भी लिखता है आर.बी.आई. ने ए.आई.एफ. योजना में निवेश की सीमा दस प्रतिशत तय की।

दैनिक जागरण के कारोबार पृष्‍ठ की सुर्खी है- भारत में ब्रॉडबैंड इस्‍तेमाल करने वालों की संख्‍या 97 करोड़ 91 लाख हुई।

Editor

Recent Posts

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दुस्तलिक’ के लिए रवाना हुई

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

6 घंटे ago

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…

6 घंटे ago

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी, पंजीकरण 15 अप्रैल से

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त को रक्षा बंधन तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर…

6 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने क्षेत्रीय स्थिति पर UAE के उप-प्रधानमंत्री और विदेश से की बातचीत

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर हैं। इस…

12 घंटे ago

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55 रुपये प्रति लीटर किया

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55…

12 घंटे ago