भारत द्वारा पाकिस्तान का बातचीत का प्रस्ताव ठुकराने को आज के सभी अखबरों ने मुख पृष्ठ पर दिया है। दैनिक जागरण की सुर्खी है-भारत ने शहबाज की वार्ता पेशकश को फिर ठुकराया, कहा- पहले आतंकियों को सौंपे। विदेश मंत्रालय ने कहा- जम्मू कश्मीर पर कोई भी बातचीत सिर्फ पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर को लौटाने पर होगी।
पीओके खुद बनेगा भारत का हिस्सा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के इस बयान को पंजाब केसरी ने दिया है। “ऑपरेशन सिंदूर” अभी खत्म नहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ये शब्द राष्ट्रीय सहारा में है। पश्चिम बंगाल की जनसभा में पीएम ने कहा- हमने पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर तीन बार मारा।
एलन मस्क ने छोड़ा ट्रंप का साथ, सलाहकार पद से दिया इस्तीफा- दैनिक ट्रिब्यून की ख़बर है। चुनौतियों के बावजूद सबसे तेज बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था रहेगा भारत।
भारतीय रिजर्व बैंक की सालाना रिपोर्ट के हवाले से अमर उजाला लिखता है- वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद मजबूत आर्थिक बुनियादी ढांचे, बेहतर वित्तीय क्षेत्र और सतत विकास का मिलेगा लाभ।
वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…
रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…
दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…
पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…
भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…
भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…