आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 6 जुलाई 2025

अमरीका के राष्‍ट्रपति डोनल्‍ड ट्रंप द्वारा व्‍यापार शुल्‍क पत्रों पर हस्‍ताक्षर को आज प्रकाशित अखबारों ने प्रमुखता दी है।

जनसत्ता ने भारत का पक्ष रखते हुए वाणिज्‍य मंत्री पीयूष गोयल का बयान दिया है- अपनी ताकत के दम पर वार्ता। हरिभूमि ने प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा को प्रमुखता दी है- घाना के बाद आतंकवाद के मामले पर भारत को मिला त्रिनिदाद- टोबैगो का साथ।

हाफिज सईद और मसूद अजहर को भारत को सौंपने को पाकिस्‍तान तैयार…. पाकिस्‍तान के पूर्व विदेश मंत्री और पीपीपी चेयरमैन बिलावल भुट्टो का बयान दैनिक जागरण के प्रथम पृष्‍ठ पर है।

बिहार में वोटर लिस्‍ट संशोधन को अब सुप्रीम कोर्ट में चुनौती शीर्षक से दैनिक भास्‍कर ने विश्‍लेषण दिया है। सभी वक्‍फ संपत्ति का ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन होगा लिखता है लोकसत्‍य। केन्‍द्र सरकार ने नये नियमों को नोटिफिकेशन जारी किया, 90 दिनों का समय मिलेगा।

पंजाब केसरी ने सडक परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा राष्‍ट्रीय राजमार्ग शुल्‍क नियम 2008 में संशोधन पर लिखा है- टोल रेट में 50 प्रतिशत तक की कटौती।

शुभमन का जलवा शीर्षक से अमर उजाला ने इंग्‍लैंड दौरे पर टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन को प्रथम पृष्‍ठ पर दिया है। गिल एक टेस्‍ट में दोहरा शतक और शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय…..गावस्‍कर की बराबरी।

राष्‍ट्रीय सहारा ने एक्जिओम-4 मिशन की अपडेट दी है-अंतरिक्ष में शुभांशु ने तलाशी हड्डियों की सेहत।

राजस्‍थान पत्रिका ने डब्‍ल्‍यू. एच. ओ. का भारत के लिए संदेश प्रकाशित किया है- गंभीर बीमारियों पर टेक्‍स ब्रेक लगाने का आग्रह।

हिन्‍दुस्‍तान कुछ अलग शीर्षक से लिखता है- आईआईटी पास, एमसीए डिग्री वाले खाते खाली कर रहे हैं। यह ठग निवेश, क्रिप्‍टो ट्रेडिंग या वित्तीय सलाह के नाम पर फंसाते हैं इसलिए विशेषज्ञों से ही ले वित्तीय सलाह।

Editor

Recent Posts

वायुसेना के मालवाहक विमान ने लद्दाख के 13 हजार 629 फीट ऊंचे न्योमा हवाई अड्डे पर सफल लैंडिंग की

वायु सेना के मालवाहक जहाज ने लद्दाख में 13,629 फीट की ऊंचाई पर स्थित न्‍योमा…

5 घंटे ago

IRCTC ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग वेबसाइटों और मोबाइल ऐप पर रोक लगाने के लिए अभियान शुरू किया

भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग…

5 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बागडोगरा में तैनात वायुसेना कर्मियों से पूरी सतर्कता और अभियान की तैयारी बनाए रखने का आह्वान किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वोत्तर भारत की सुरक्षा के लिए इस क्षेत्र के सामरिक…

5 घंटे ago

ओएमसी ने कर्नाटक में बताए गए इथेनॉल के स्तर की पुष्टि करने के लिए, तय मानकों के तहत संयुक्त नमूने और स्वतंत्र परीक्षण की मांग की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और…

7 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी बनाए रखने का आह्वान किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी…

7 घंटे ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ…

11 घंटे ago