अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव की खबर को लगभग सभी समाचार पत्रों ने अपनी सुर्खी बनाते हुए विस्तार से दिया है। नवभारत टाइम्स ने इस खबर को अपनी बैनर हैडलाइन बनाते हुए लिखा है- कमला या ट्रंप. . . कैप्टन अमरीका कौन, आने लगे रुझान, व्हाइट हाउस की दौड़ अब अंतिम चरण में, चुनाव में 36 से ज्यादा भारतवंशी, आधी रात को पड़ा पहला वोट। इस खबर को हरिभूमि ने सुर्खी दी है- आज तय हो जाएगा अमरीका का नया बॉस। हिन्दुस्तान लिखता है-ट्रंप जीते या हैरिस, अमरीका से रिश्ते मज़बूत रहेंगे।
सुप्रसिद्ध लोकगायिका शारदा सिन्हा के निधन की खबर लगभग सभी समाचार पत्रों में है। अमर उजाला ने सुर्खी दी है- लोकसंगीत के एक युग का अंत। राजस्थान पत्रिका लिखता है- छठी मैया के गीतों को अपनी आवाज से ग्लोबल बनाने वाली नहाय-खाय के दिन हुई विदा। हिन्दुस्तान की सुर्खी है- छठी मैया की दुलारी बेटी का प्रस्थान। अमर उजाला के शब्द हैं- देहमुक्त हुईं शारदा, गूंजते रहेंगे उनके स्वर, छठ पर्व के लिए एम्स से जारी किया था नया गीत।
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत की दावेदारी की खबर पर दैनिक जागरण की सुर्खी है- भारत ने 2036 ओलंपिक की मेजबानी की ओर बढाए कदम, अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति को सौंपा आशय पत्र।
सचिव, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (डीएफपीडी), भारत सरकार ने 06.03.2026 को नई दिल्ली में…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ.…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर उन सभी को शुभकामनाएं…
इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन…
भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति…
नेपाल में, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी हिंसक…