insamachar

आज की ताजा खबर

Today's latest news news paper, today's newspaper Hindi – 7 April 2025
वायरल न्यूज़

आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 7 अप्रैल 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रामेश्वरम में नए पाम्बन ब्रिज के उद्घाटन को सभी समाचार पत्रों ने अपनो प्रथम पृष्ठ पर सचित्र प्रकाशित किया है। अमर उजाला लिखता है – एशिया का पहला वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल शुरू… रामेश्वरम को मंडपम से जोडता है। 5 मिनट में 17 मीटर ऊपर उठेगा। हिंदुस्तान ने लिखा है पुल मे एसे स्टील का इस्तेमाल हुआ है जिसमें जंग नहीं लगेगा। देशबंधु ने दिया है यह भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज। 2019 में प्रधानमंत्री ने इसकी नींव रखी थी।

रामनवमी के अवसर पर कल अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक को भी अखबारों ने चित्र के साथ प्रकाशित किया है। राष्ट्रीय सहारा की सुर्खी है श्री रामलला का हुआ सूर्य तिलक। जयकारों से गूंज उठी रामनगरी।

दिल्ली में चलेगी देश की पहली तीन कोच की मैट्रो। हिंदुस्तान लिखता है – छोटी मेट्रो में ऊर्जा की खपत कम होगी। दिल्ली के लाजपत नगर और साकेत के बीच ये ट्रेन चलाई जाएगी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *