छत्तीसगढ़ में बडा नक्सली हमला एचएमपीवी वायरस से देश में बच्चों के संक्रमित होने और कनाडा के प्रधानमंत्री के इस्तीफे की खबर आज के समाचार-पत्रों की सुर्खियां बनी हुई हैं। दैनिक जागरण ने शहीद जवानों के चित्र देते हुए शीर्षक दिया है- बीजापुर में नक्सलियों के आईईडी विस्फोट में आठ जवान शहीद। पत्र लिखता है- अबूझमाड से लौट रहे, डीआरजी के जवानों को बनाया निशाना, वाहन चालक भी मारा गया। इस खबर पर अमर उजाला ने लिखा है- 76 किलो आइईडी के धमाके से बना दस फीट गहरा गड्ढा, वाहन के परखच्चे उडे।
चीन में सर्वप्रथम पाये गये एचएमपीवी वायरस से देश में बच्चों के संक्रमित होने का समाचार भी आज लगभग सभी समाचार-पत्रों में छाया हुआ है। जनसत्ता लिखता है- भारत में एचएमपीवी विषाणु संक्रमण की दस्तक। कर्नाटक, तमिलनाडु व गुजरात में पांच मामले मिलें। जबकि लोकसत्य की सुर्खी है- कोरोना जैसे चीनी वायरस के भारत में छह केस।
कनाडा के प्रधानमंत्री के इस्तीफे की खबर भी आज सुर्खियां बनी हुई हैं। इस खबर पर राजस्थान पत्रिका लिखता है- खालिस्तान समर्थन पडा भारी, भारत विरोधी जस्टिन ट्रूडो को देना पडा इस्तीफा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली की यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दसवें…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वायुसेना दिवस के अवसर पर वायुसेना के जवानों को बधाई…
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का आज सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर दिल…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बीसीपीई वेलबीइंग होल्डको टू लिमिटेड और इंटीग्रल इन्वेस्टमेंट्स एशिया IV…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(सीसीआई) ने सीपीपी इन्वेस्टमेंट बोर्ड प्राइवेट होल्डिंग्स(4) इंक द्वारा प्रेस्टिज हॉस्पिटैलिटी वेंचर्स लिमिटेड…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(सीसीआई) ने जेएसडब्ल्यू समूह के आंतरिक पुनर्गठन से संबंधित प्रस्तावित संयोजन को मंजूरी…