आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 8 अक्टूबर 2024

जम्‍मू-कश्‍मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना का समाचार आज सभी अखबारों के पहले पन्‍ने पर है। जनसत्ता लिखता है- किसके सिर होगा ताज, फैसला आज। दैनिक ट्रिब्‍यून लिखता है- हरियाणा में जनादेश आज, दोपहर 12 बजे तक स्‍पष्‍ट होगी तस्‍वीर।

भारत-मालदीव मुक्‍त व्‍यापार की राह पर राष्‍ट्रीय सहारा की सुर्खी है। पत्र लिखता है- मालदीव के राष्‍ट्रपति ने भारत के साथ चालीस करोड डॉलर की मुद्रा अदला-बदली को लेकर समझौता किया।

अब अंतरिक्ष में वर्चस्‍व की तैयारी कर रही वायु सेना, सैन्‍य जरूरतों के लिए लॉन्‍च किये जा चुके हैं दो सैटेलाइट, 49 और होंगे।

वायु सेना दिवस आज शीर्षक से राजस्‍थान पत्रिका ने यह खबर प्रकाशित की है।

दो अरब डॉलर से भारत में फूड पार्क बनाएगा यूएई। अहमदाबाद के पास फूड पार्क के लिए जमीन की तलाश का काम शुरू। किसानों का होगा फायदा। दैनिक जागरण की सुर्खी है।

माइक्रो आरएनए से कैंसर के इलाज की राह हुई आसान। अमरीकी वैज्ञानिक विक्‍टर एम्‍ब्रोस और गैरी रूवकुन को मिला पुरस्‍कार, अब तक 227 वैज्ञानिको को मिला चिकित्‍सा का नोबल हिन्‍दुस्‍तान की खबर है।

दुर्गा पूजा, दीवाली, छठ के दौरान 6 हजार से अधिक फेरे लगाएंगी विशेष ट्रेने। उत्तर रेलवे ने 83 फीसदी ट्रेने पूर्व दिशा की ओर चलाने का निर्णय लिया अमर उजाला में है।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

4 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

4 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

4 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

4 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

4 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

4 घंटे ago